अर्थव्‍यवस्‍था

देश के इस राज्य में नहीं चलता मोदी सरकार का राज, आज तक लागू नहीं हो पाया GST

यह राज्य देश का प्रमुख राज्य है।

2 min read
Sep 04, 2018
देश के इस राज्य में नहीं चलता मोदी सरकार का राज, आज तक लागू नहीं हो पाया GST

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लागू हुए एक साल से अधिक हो चुका है। जीएसटी को लागू करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार हरसंभव प्रयास करने में जुटी है। एक देश-एक कर के उद्देश्य से शुरू किए गए इस जीएसटी को पूरे देश में समान बनाने के लिए अभी भी जीएसटी काउंसिल जुटी हुई है। लोगों को राहत देने के लिए जीएसटी परिषद रोजमर्रा की वस्तुओं पर कर की दर कम करने में जुटी है। जीएसटी परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के एक राज्य में अभी तक जीएसटी लागू नहीं हो पाया है। इस कारण देश के दूसरे राज्यों के लोगों को यहां पर जीएसटी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आइए हम आपको बताते हैं कि देश के किस राज्य में अभी तक जीएसटी लागू नहीं हो पाया है।

मोदी सरकार को पलीता लगा रहा है यह राज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जीएसटी को पूरे देश में पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने पानी की तरह खुलासा हुआ है। हाल ही में एक आरटीआई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि केंद्र सरकार ने जीएसटी के प्रचार पर करीब 132 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। इतने प्रचार के बावजूद इस राज्य में अभी तक जीएसटी लागू नहीं हो पाया है। इससे मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को पलीता लग रहा है। मोदी सरकार इस राज्य में बार-बार जीएसटी लागू करने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन जीएसटी लागू नहीं हो पा रहा है। खास बात यह है कि जिस समय पूरे देश में जीएसटी लागू हुआ था, उस समय इस राज्य में भाजपा के सहयोग से ही सरकार चल रही थी।

इस राज्य में लागू नहीं हो पाया जीएसटी

पूरे देश में जीएसटी लागू होने के बाद भी जिस राज्य में जीएसटी लागू नहीं हो पाया है वह देश का एक प्रमुख राज्य है। जीहां, हम बात कर रहे हैं देश के प्रमुख राज्य जम्मू कश्मीर की। जम्मू कश्मीर देश का एक इकलौता एेसा राज्य है जहां पर अभी तक जीएसटी लागू नहीं हो पाया है। खास बात यह है कि जब तक इस राज्य में नई सरकार नहीं बनेगी, तब तक जीएसटी लागू नहीं हो पाएगा। इसका कारण यह है किसी भी राज्य में जीएसटी लागू करने के लिए उस राज्य की विधानसभा की मंजूरी जरूरी है। आपको बता दें कि फिलहाल जम्मू कश्मीर में इस समय राज्यपाल शासन लागू है।

ये भी पढ़ें

दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साधा मोदी-शिवराज पर निशाना, BJP पर लगाए ये गंभीर आरोप
Updated on:
04 Sept 2018 05:52 pm
Published on:
04 Sept 2018 05:49 pm
Also Read
View All