Indian Railway की ओर से अभी तक 90,000 से अधिक मानवदिवस के बराबर रोजगार सृजन किया गया Piyush Goyal के अनुसार, Employment के लिए किया जा चुका है 328 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान
नई दिल्ली।कोरोना वायरस के दौर ( Coronavirus Era ) में भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) प्रवासी मजदूरों ( Migrant Labourers ) के लिए वरदान से कम नहीं रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना ( Prime Minister Garib Kalyan Rojgar Yojana ) के तहत भारतीय रेलवे 90,000 से अधिक मानवदिवस के बराबर रोजगार पैदा कर चका है। जिसके लिए 328 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। इस बात की जानकारी खुद रेल मंत्री पीयूष गोयल ( Railway Minister Piyush Goyal ) ने दी है।
रेलवे के कई प्रोजेक्ट्स में दिया जा रहा है काम
दी गई जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे की ओर से गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए चल रहे कई प्रोजेक्ट्स में प्रवासी मजदूरों को काम दिया जा रहा है। 125 दिन इस अभियान में 8 लाख मानवदिन के बराबर रोजगार पैदा किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना वायारस महामारी के कारण रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन, खाद्य आपूर्ति, कोविड केयर कोच जैसे काम कर अपना योगदान पहले से ही दे रहा है। अब रेलवे इससे आगे बढ़ते हुए नवादा, बिहार में घर लौटे प्रवासी मजदूरों को गरीब कल्याण रोजगार योजना के तहत रोजगार दिया है।
इतनी जगहों पर दिया गया है काम
रेलवे मिनिस्टर की ओर से दी गई जानकारी के कारण कोरोना वायरस की वजह से अपने घरों को लौटे कामगारों को रेलवे रोजगार उपलब्ध करा रहा है। अभी तक रेलवे के 138 कंस्ट्रक्शन साइट्स पर 90 हजार से ज्यादा मानवदिवस के बराबर रोजगार रोलगार दिया जा चुका है। इसके लिए अलावा 328 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है।