
नर्इ दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीाआई) ने नियमों में बदलाव न होने का हवाला देकर 200 और 2000 रुपए के कटे-फटे नोटों को बदलने से हाथ खडे़ कर दिए हैं। लेकिन यदि आपको पास ऐसे नोट या सिक्के हैं जिसमें सरकारी छापेखाने की गलती है यो कोर्इ अन्य तकनीकी खराबी है तो चिंता न करें। ये नोट या सिक्के आपको सौ गुना तक कीमत दिला सकते हैं। इसके साथ यदि आपके पास कोर्इ ऐसे नोट हो जिसमें कोर्इ नंबर ही न हो या फिर किसी फैंसी सीरीज का नंबर हो तो भी आप 100 गुना तक कमार्इ कर सकते हैं। यही नहीं अगर आपके पास कोर्इ एंटीक करेंसी है तो आपको कुछ भी कीमत मिल सकती है।
दुर्लभ नोट व सिक्कों के लिए मिल रही मुंहमांगी कीमत
आॅल इंडिया फाइन आर्ट्स एंड क्राफ्ट सोसाइटी में नेशनल न्यूमिस्मैटिक एग्जिबिशन में जहां देश और दुनिया की नई पुरानी नोट एवं सिक्कों का एग्जिबिशन चल रही है। यहां पर करेंसी कलेक्टर और डीलर्स अपने इन दुर्लभ खजानों को बड़ी कीमतों में बेच रहे हैं। अपने तरह के इस खास एग्जिबिशन में 100 से भी अधिक देशों के करेंसी की नुमाईश के लिए रखा गया हैं। इसके साथ ही सिक्कों के माध्यम से दिल्ली के इतिहास को भी दर्शाया गया है।
बिना नंबर वाले नोट से मिल रहे 8 से 10 हजार रुपए
यहां पर आप मिंट एरर वाले नोट और सिक्कों से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आप इन नोटों से कमाई का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि बिना नंबर वाले सौ रुपए के नोट को 8 से 10 हजार रुपए में बेचा जा रहा है। कुछ खास तरह के नंबर वाले नोटों पर तो 100 गुना तक महंगे कीमत में बेचा जा रहा है। रॉयल न्यूमिस्मैटिक सोसाइटी के एक अधिकारी का कहना है किए कीमत इनके दुर्लभ होने में है। आज रेयर करेंसी की तरह ही एरर करंसी का बाजार भी फैलता जा रहा है। हम रेयर करेंसी उसे कहते हैंए जिस पर एक डेटए वैल्यू और सरकारी प्रतीक चिन्ह हो। किसी प्रिंटिंग सीरिज में एरर की गुंजाइश लाखों में एक होती है और सरकार उस एरर के बदले उसे दोबारा नहीं छापती। कुछ एरर ऐसे भी हैंए जो शायद ही कभी रिपीट हों। ऐसे में जितना दुर्लभ एररए उतना ज्यादा भाव।
ये सिक्के हैं तो मिलेंगे 2 से 5 लाख रुपए
एक अगर आपके पास एक रुपए का कोई ऐसा सिक्का है जो 1939 के दूसरे विश्व युद्ध के पहले का है तो आप इससे 2 से 5 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। दरअलस इस एक रुपए के सिल्वर कॉइन की छपाई दूसरे विश्व युद्ध से पहले बंद कर दी गई थी।