
नर्इ दिल्ली। अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आर्इएमएफ) ने अपनी वर्ल्ड इकॉनमिक आउटलुक में रिपोर्ट पेश करते कहा है कि भारत की जीडीपी वित्तीय वर्ष 2019 में 7.3 फीसदी आैर वित्तीय वर्ष 2020 में 7.4 फीसदी रहने का अनुमान है। इसके पहले जनवरी माह में प्रीडिक्शन में आर्इएमएफ ने भारत की जीडीपी 7.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। वहीं आर्इएमएफ ने मौजूदा रिपोर्ट में यह भी कहा है कि भारत की जीडीपी चीन से काफी आगे रहेगी। आर्इएमएफ ने चीन की जीडीपी के 2018 में 6.6 फीसदी और 2019 में 6.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।
नोटबंदी आैर जीएसटी से उबर रही है इकोनाॅमी
आर्इएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि इंडियन इकॉनमी नोटबंदी और जीएसटी से उबर रही है। जिसकी वजह से इसमें तेजी भी दिखार्इ दे रही है। आर्इएमएफ के अनुसार कैपिटल एक्सपेंडिचर ज्यादा होने के कारण वित्तीय वर्ष 2019 में अप्रैल के मुकाबले इनवेस्टमेंट कम रहने का अनुमान है। जिसकी वजह से भारत की विकास दर 7.75 फीसदी रहने के आसार हैं। आर्इएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार भारत को देश की युवा आबादी के योगदान का फायदा होगा।
बढ़ सकती है महंगार्इ
आईएमएफ के अनुसर भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट मौजूदा वित्तीय वर्ष में जीडीपी के 3 फीसदी पर आने का अनुमान है। वहीं 2020 में यह आंकड़ा 2.5 फीसदी पर पहुंचने के आसार हैं। वित्तीय वर्ष में 2019 में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण महंगार्इ दर में इजाफा होने के आसार हैं। आर्इएमएफ ने महंगार्इ दर के 4.7 फीसदी रहने के आसार है। जो मौजूदा वित्तीय वर्ष में 3.6 फीसदी थी।
रेपो रेट में हो सकता है इजाफा
वहीं दूसरी आेर आर्इएमएफ ने पाॅलिसी रेट में 25 से 50 अंकों की बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया है। आरबीआर्इ ने पिछले हफ्ते हुर्इ मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू में रेपो रेट में कोर्इ बदलाव ना करते हुए 6.5 फीसदी रखा था। वहीं आईएमएफ ने डॉलर के मुकाबले रुपए में आ रही गिरावट पर भी अपनी राय रखी है। आर्इएमएफ का कहना है कि इसकी वजह से फॉरेक्स मार्केट में सरकार का दखल सीमित रह सकता है।2018 की शुरुआत से अब तक रुपया लगभग 13 फीसदी तक गिर गया है।