अर्थव्‍यवस्‍था

ट्रेड वॉर को लेकर IMF ने दी चीन को चेतावनी, कहा – GDP में आ सकती है और गिरावट

ट्रेड वॉर से चीन का हो रहा बुरा हाल IMF ने जीडीपी में और गिरावट की आशंका जताई

2 min read

नई दिल्ली। अमरीका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के कारण चीन को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके साथ ही चीन की अर्थव्यवस्था में भी काफी सुस्ती आ गई है। यदि अमरीका ने आगे शुल्क में और बढ़ोतरी की तो चीन की आर्थिक वृद्धि दर में तेज गिरावट आ सकती है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ( आईएमएफ ) ने अमरीका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर के लिए चीन को चेतावनी भी दी है क्योंकि आईएमएफ का मानना है कि इस ट्रेड वॉर से चीन को भविष्य में और भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।


IMF ने जारी की रिपोर्ट

आईएमएफ की एक रिपोर्ट में चीन की आर्थिक वृद्धि दर का पूर्वानुमान इस साल के लिये घटाकर 6.2 फीसदी कर दिया गया है। यह अनुमान यह मानकर लगाया गया कि चीन से आयात होने वाले सामान पर आगे कोई और शुल्क नहीं लगाया जाएगा, लेकिन यदि चीन के शेष आयात पर भी 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क लगाया गया तो अगले साल के लिये चीन की जीडीपी ( GDP ) वृद्धि का पूर्वानुमान और कम हो सकता है।


सितंबर से लागू होगा नया शुल्क

चीन की अर्थव्यवस्था की समीक्षा पर आधारित यह रिपोर्ट जब तैयार की गयी थी तब अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के 300 अरब डॉलर के सामान पर 10 फीसदी का अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा नहीं की थी। नया शुल्क एक सितंबर से प्रभावी होने वाला है। इसके बाद एक सितंबर से चीन से आयात होने वाले पूरे सामान पर शुल्क लग जायेगा। आईएमएफ ने कहा कि व्यापारिक तनाव के और बढ़ने से चीन की आर्थिक वृद्धि दर कम होगी।


बाजार में देखने को मिल रहे नकारात्मक असर

इसके साथ ही आईएमएफ ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस ट्रेड वॉर के नकारात्मक असर वैश्विक स्तर पर देखने को मिल सकते हैं। उसने दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच जारी व्यापारिक तनाव को जल्द से जल्द सुलझाने की भी अपील की है। हालांकि, ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वह सितंबर महीने में प्रस्तावित अगली व्यापार वार्ता को रद्द कर सकते हैं। उन्होंने व्यापार समझौता होने पर भी संदेह जताया।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Published on:
11 Aug 2019 10:25 am
Also Read
View All