अर्थव्‍यवस्‍था

मोदी के नक्शेकदम पर चले इमरान खान, कमजोर इकोनाॅमी को करेंगे मजबूत

इमरान खान ने देश आैर दुनिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने उन पर विश्वास जताया है। अब वो देश में सरकार बनाकर सबसे पहले पाकिस्तान की कमजोर इकोनाॅमी मजबूत बनाने का काम करेंगे।

2 min read
Jul 26, 2018
मोदी के नक्शेकदम पर चले इमरान खान, कमजोर इकोनाॅमी को करेंगे मजबूत

नर्इ दिल्ली। पाकिस्तान में सबसे बड़ी पार्टी का दर्जा लेने वाली तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान ने पाकिस्तान में अपनी सरकार बनाने के पूरे संकेत दे दिए हैं। पाकिस्तान की जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने दर्शा दिया है कि जिस तरह से भारत में नरेंद्र मोदी ने इकोनोमिकल मोर्चे पर भारत को मजबूत किया है उसी तरह से वो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम करेंगे। साथ ही उन्होंने देश की टैक्सपेयर जनता को भी आश्वासन दिया है कि उसका दुरुपयोग नहीं होगा। वहीं इमरान खान चीन की भी तारीफ की। ताकि उन्हें उससे मिलने वाली आर्थिक मदद भी बरकरार रहे। अाइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने किन आर्थिक मोर्चों पर देश आैर दुनिया को संदेश देने की कोशिश की।

अर्थव्यवस्था को करेंगे मजबूत
इमरान खान ने देश आैर दुनिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने उन पर विश्वास जताया है। अब वो देश में सरकार बनाकर सबसे पहले पाकिस्तान की कमजोर इकोनाॅमी मजबूत बनाने का काम करेंगे। मौजूदा समय में पाकिस्तान की इकोनाॅमी 42वें स्थान पर है। वहीं एशिया में भी पाकिस्तान की इकोनाॅमी भारत, जापान आैर चीन के आगे काफी कमजोर है। एेसे में इमरान अर्थव्यवस्था पर बात करना देश आैर दुनिया के लिए अच्छा संकेत है।

टैक्स का नहीं होगा दुरुपयोग
वहीं इमरान खान ने आर्थिक मोर्चे पर बोलते हुए कहा कि पिछले कर्इ सालों से टैक्सपेयर्स रुपया बेकार के कामों में इस्तेमाल हो रहा था। पाकिस्तान के बड़े-बड़े सियासतदानों के महलों पर खर्च हो रहा था। लेकिन अब एेसा नहीं होगा। अब जम्हूरियत का टैक्स उन्हीं की भलार्इ के लिए खर्च होगा। टैक्स का दुरुपयोग बिल्कुल भी नहीं किया जाएगा। इमरान ने टैक्स पेयर्स को दिए इन संकेतों से लोगों में विश्वास जगेगा आैर ज्यादा से ज्यादा लोग टैक्स अदा करेंगे। जिससे पाकिस्तान में विकास कार्यों में होने वाले खर्च के लिए दूसरे देशों के रहमोकरम पर नहीं रहना होगा।

भारत से बढ़ाएंगे कारोबार
वहीं इमरान खान ने अपने अपने संबंधों को बेहतर करने के साथ कारोबार बढ़ाने के भी संकेत दिए हैं। इमरान ने कहा कि भारत जैसे पड़ोसी देशों के साथ कारोबार बढ़ाने से देश को काफी फायदा होगा। जो सामान उन्हें दूसरे देशों से अधिक रुपया खर्च कर मंगाना पड़ता है वो भारत से आराम से मंगाया जा सकता है। जिससे भारत के साथ आर्थिक रिश्ते तो मजबूत होंगे ही। साथ ही राजनीतिक रिश्तों को भी मजबूती मिलेगी।

चीन की तारीफ की
इमरान खान सभी बातों के साथ चीन की तारीफ करना भी नहीं भूले। उन्होंने चीन की तारीफ करते हुए कहा कि वो देश के चीन के साथ रिश्तों को आैर मजबूत करने का काम करेंगे। इमरान ने चीन की तारीफ कर कर्इ जगह निशाना साधने की कोशिश की है। पहला कि चीन से जो आर्थिक मदद मिलती आ रही हैै वाे लगातार मिलती रहे। साथ एशिया में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए उसे चीन का साथ काफी जरूरी है। भारत को इस बात का अहसास दिलाने के लिए भी कि पाकिस्तान के साथ दुनिया का दूसरा सबसे शक्तिशाली देश है।

ये भी पढ़ें

प्रधानमंत्री बनने के करीब खड़े इमरान खान की पहली पत्नी ने दी बधाई, कहा- मेरे बेटे के पिता पाक के अगले पीएम होंगे
Published on:
26 Jul 2018 06:38 pm
Also Read
View All