अर्थव्‍यवस्‍था

2022 में 5 लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ , 11वां सबसे अमीर देश होगा भारत

बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 तक 13% की बढ़ोतरी के साथ भारत विश्व का 11वां सबसे बड़ा देश होगा।  

less than 1 minute read
2022 में 5 लाख करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ , 11वां सबसे अमीर देश होगा भारत

नई दिल्ली। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 तक 13% की बढ़ोतरी के साथ भारत विश्व का 11वां सबसे बड़ा देश होगा। इस दौरान भारत के पास कुल 5 हज़ार अरब डॉलर की संपत्ति होने का अनुमान है। फिलहाल भारत के पास 3 हज़ार अरब डॉलर की संपत्ति है।

तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत
इसी के साथ साल 2022 तक भारत स्विट्ज़रलैंड, हाँगकाँग, नीदरलैंड्स और ताइवान को इस मामले में पीछे छोड़ देगा। रिपोर्ट के अनुसार साल 2012 से भारत लगातार 12% की दर से बढ़ोतरी कर रहा है और चीन के अलावा भारत इकलौता ऐसा देश है जो दहाई अंकों के साथ बढ़ोतरी कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में भारत हाई नेटवर्थ और अल्ट्रा हाई नेटवर्थ श्रेणी में एश‍िया का 5वां सबसे बड़ा बाजार है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां समृद्ध लोगों की संख्या 322,000 है। हाई नेटवर्थ इंडीव‍िजुअल्स 87,000 हैं। अल्ट्रा हाई नेटवर्थ वाले 4 हजार लोग हैं।

ये भी पढ़ें

शुरू हुई फ्लिपकार्ट-अमेजन की जबदस्त सेल, जानिए कौन दे रहा है बेहतर ऑफर्स

ये देश है नंबर वन
इस लिस्ट में अमरीका पहले नंबर पर है। जिसके पास 2017 में 80 हज़ार अरब डॉलर की संपत्ति आँकी गई है। जो वर्ष 2022 तक बढ़ कर 1 लाख अरब डॉलर हो जाएगी।अमरीका के बाद दूसरा नंबर चीन का आता है, जिसके पास 21 हज़ार अरब डॉलर की संपत्ति है, जो 2022 तक 43 हज़ार अरब डॉलर तक पहुँच जाएगी।

चीन के पास सबसे ज्यादा संपत्ति
एशियाई देशों की बात करें तो 2017 तक उनकी सपत्ति में कुल 19 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें देशों की कुल संपत्ति 36.5 हज़ार अरब डॉलर पहुँच गयी है। इसी के साथ कुल बढ़ोतरी में 57% हिस्सा चीन का ही है। अभी तक एशियाई देशों में सबसे ज्यादा संपत्ति चीन के पास है।

ये भी पढ़ें

तेल कंपनियों की वापसी से संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 450 अंकों की रिकवरी
Published on:
11 Oct 2018 10:24 am
Also Read
View All