भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, वर्ल्ड बैंक द्वारा 2017 के लिए जारी रिपोर्ट के अनुसार 130 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले भारत ने फ्रांस को छठे स्थान पर कब्जा किया है।
नर्इ दिल्ली। पिछले चार सालों में मोदी सरकार के टेन्योर में सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत अब दुनिया का छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने यह मुकाम फ्रांस को पीछे धकेलकर हासिल किया है। आपको बता दें कि भारत की आबादी करीब 130 करोड़ है। जबकि फ्रांस की आबादी मात्र 7 करोड़ के आसपास है। आइए आपको भी बताते हैं कि फ्रांस किस तरह से भारत से किस तरह से पिछड़ गया है।
भारत बना दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वर्ल्ड बैंक द्वारा 2017 के लिए जारी रिपोर्ट के अनुसार 130 करोड़ से ज्यादा की आबादी वाले भारत ने फ्रांस को छठे स्थान पर कब्जा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फ्रांस की 2.582 ट्रिलियन डॉलर सकल घरेलू आय (जीडीपी) की तुलना में भारत की जीडीपी 2.597 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक ताज्जुब की बात तो ये है कि फाइनेंशियल र्इयर के कर्इ क्वार्टर में नुकसान होने के बाद भी जुलाई 2017 से देश की आर्थिक विकास दर बढ़ोत्तरी हुर्इ है।
पर कैपिटा के मामले में है पीछे
अगर बात भारत आैर फ्रांस की पर कैपिटा इनकम के बारे में की जाए तो भारत, फ्रांस से कर्इ गुना पीछे है। अांकड़ों की मानें तो भारत प्रति व्यक्ति के आय के मामले में फ्रांस से 20 गुना पीछे हैं। रिपोर्ट के अनुसार नोटबंदी और पिछले साल 1 जुलाई से लागू हुई जीएसटी व्यवस्था के बाद मैन्युफैक्चरिंग और लोगों की क्रय शक्ति बढ़ने से मुख्य रूप से यह उछाल आया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की मानें तो वित्तीय वर्ष 2018-19 में भारत की जीडीपी 7.4 फीसदी और 2019 में इसके 7.8 फीसदी रहने के अनुमान हैं।
भारत से आगे हैं ये पांच देश
वहीं भारत से आगे रहने वाली अर्थव्यवस्थाआें के बारे में बात करें तो अमरीका इस मामने में पहले नंबर पर है। उसके बाद चीन का नंबर आ रहा है। तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान और उसके बाद जर्मनी का नंबर आ रहा है। इस सूची में ब्रिटेन आठवें स्थान पर है। जारी रिपोर्ट के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि 2032 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश हो जाएगा।