अर्थव्‍यवस्‍था

HSBC: 2030 में जापान को पीछे छोड़ भारत बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

वित्तीय सेवा कंपनी एचएसबीसी होल्डिंग्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि साल 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2018, 8:53 AM IST
Indian EConomy
2030 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारतः HSBC

नर्इ दिल्ली। अभी हाल ही में भारत ने लंबी छलांग लगाकर दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना था। अब वित्तीय सेवा कंपनी एचएसबीसी होल्डिंग्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि साल 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। इस वित्तीय सेवा कंपनी की रैंकिंग ने कहा है कि भारत दक्षिणी एशियार्इ देशों की उन अर्थव्यवस्थाआें में शामिल है जिसमें काफी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। एेसे में इस बात की बहुत संभावना है कि भारत जर्मनी आैर जापान जैसे देशों के पीछे छोड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरे।


क्या है भारतीय अर्थव्यवस्था में इतनी तेजी का कारण
अर्थव्यवस्था में इस तेजी का सबसे बड़ा कारण भारत की कामकाजी आबादी है जो कि दूसरे देशों में नहीं है। वर्तमान में 26 ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था के साथ अमरीका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है वहीं 25.2 ट्रिलियन डाॅलर के साथ चीन दूसरे पायदान पर है। साल 2030 तक भारत 5.9 ट्रिलियन डाॅलर के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।


पहले भी आर्थिक जानकार कह चुक हैं ये बात
गौरतलब है कि इसके पहले भी आर्थिक मामलों के कर्इ जानकारों ने कहा है कि साल 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से विकास होगा। जुलार्इ माह में ही आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष गर्ग ने कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था एेतिहासिक उंचार्इ छूने की कगार पर है। भारत अगले 12 सालों में यानी 2030 तक 10,000 अरब डाॅलर की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।


2017 में भारत बना था दुनिया का छठा सबसे बड़ा अर्थव्यवस्था
गर्ग ने ये भी कहा था कि अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत अच्छा कर रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था उंची उड़ान के लिए तैयार है, जहां हम भारतीय अपना सिर गर्व से उठा सकते हैं। गर्ग ने अपना बयान एक एेसे समय पर दिया था जब भारत फ्रांस को छोड़कर दुनिया की छठी अर्थव्यवस्था बना था। विश्व बैंक के अांकड़ों के अनुसार साल 2017 में भारत 2590 अरब डाॅलर की जीडीपी के साथ छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना था। वहीं भारत के बाद फ्रांस सातवें स्थान पर था।

Updated on:
27 Sep 2018, 8:53 AM IST
Published on: