अर्थव्‍यवस्‍था

IPL-2018: तीन लाख रुपए में फेंकी जाएगी मैच की हर गेंद

आईपीएल 2018 में एक गेंद आयोजकों को कितने रुपए पड़ेगी तो सुनकर आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे।

2 min read
Apr 07, 2018
IPL 2018
IPL 2018

नई दिलली। इंडियन प्रीमीयर लीग सीजन-11 कुछ ही घंटों में शुरू हे जाएगा। पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा, लेकिन क्रिकेट की इस सबसे बड़ी मंडी में दांव सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं है। बल्कि कई सौ करोड़ भी लगे हों तो सोचना लाजिमी है। अगर आपको यह बता दिया जाए कि आईपीएल 2018 में एक गेंद आयोजकों को कितने रुपए पड़ेगी तो सुनकर आपके भी होश फाख्ता हो जाएंगे। बॉलर्स का एक विकेट और बैट्समैन का हर एक रन उसकी कीमत को ही दर्शाएगी। आइए आपको भी बताते हैं कि आईपीएल की इस इकॉनोमी के बारे में...

169 खिलाड़ी और 431 करोड़ से अधिक कीमत
आईपीउल 2018 के लिए हुए ऑक्शन में सैंकड़ों खिलाडि़यों की बोली लगाई गई थी। जिसमें 169 खिलाड़ी चुने गए थे। जिसमें साढ़े 12 करोड़ में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बेन स्टोक्स सामने आए थे। इन 169 खिलाडियों को की कुल कीमत पर बात की जाए तो 431,70,00,000 रुपए है। वहीं कुछ खिलाडि़यों को टीम फ्रेंचाइजी ने पहले ही रिटेन कर लिया था। जिनकी कीमत भी करोड़ों रुपयों में हैं।

60 मैच, 14,400 गेंद
इस आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने वापसी की है। पुणे राइजिंग और गुजरात लॉयंस को बाहर कर दिया गया है। ऐसे में फॉर्मेट में किसी तरह का कोई चेंज नहीं है। फाइनल मुकाबले को मिलाकर कुल 60 मैच होंगे। जिनमें कुल 2400 ओवर होंगे। इन 2400 ओवर में कुल 14,400 गेंद फेंकी जाएंगी। आपको बता दें कि इस गेंम में रूल के अनुसार एक खिलाड़ी अधिकतम चार ओवर यानि 24 गेंद की फेंक सकता है।

करीब 3 लाख रुपए एक गेंद
अगर 169 खिलाडि़यों की कीमत को पूरा खर्च मान लिया जाए तो आईपीएल में फेंकी जाने वाली एक गेंद की कीमत लाखों रुपए में बैठ रही है। 431,70,00,000 रुपए को 14,400 गेंदों से भाग दे दिया जाए तो एक गेंद की कुल कीमत निकल जाएगी। यानि आईपीएल की एक गेंद 299,792 रुपए में बैठ रही है। वैसे एक गेंद की कीमत और भी ज्यादा हो सकती है।

Published on:
07 Apr 2018 01:52 pm