अर्थव्‍यवस्‍था

बेटियों के नाम हर माह 1000 रूपए जमा कराएगी सरकार

लाडली बेटी स्कीम के तहत जम्मू कश्मीर सरकार किसी भी परिवार में बेटी के पैदा होने पर उसके नाम खाता खुलवाएगी

2 min read
Sep 09, 2015
get approval for kids name

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर सरकार बेटियों के लिए नई स्कीम लॉन्च करने जा रही है। स्कीम का नाम है लाडली बेटी। स्कीम के तहत सरकार किसी भी परिवार में बेटी के पैदा होने पर उसके नाम खाता खुलवाएगी।

सरकार हर महीने खाते में 1000 हजार रूपए जमा कराएगी। बच्ची के 21 साल की होने पर उसे 6.5 लाख रूपए मिलेंगे। यह स्कीम उन परिवारों के लिए है जिनकी सालाना इनकम 70 हजार रूपए या इससे कम है। यह स्कीम 14 साल के लिए है, यानि 14 साल तक सरकार हर महीने 1000 रूपए आपकी बेटी के नाम खोले जाने वाले खाते में जमा कराएगी।



यह स्कीम उन बेटियों के लिए होगी जिनका जन्म एक अप्रेल 2015 के बाद हुआ है। फिलहाल यह स्कीम राज्य के छह जिलों के लिए शुरू की जाएगी। इनमें कठुआ, जम्मू, बडगाम, पुलवामा और अनंतनाग शामिल है। इस स्कीम का मकसद है लड़कों और लड़कियों की संख्या बराबर रखना। सेक्स रेशियो के अनुपात को बराबर रखने के लिए स्कीम लॉन्च की गई है। 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में एक हजार लड़कों पर सिर्फ 889 लड़कियां है। एक दशक पहले 1000 लड़कों पर 901 लड़कियां थी। यह 943 के राष्ट्रीय औसत से भी कम है।



Published on:
09 Sept 2015 01:02 pm
Also Read
View All