अर्थव्‍यवस्‍था

इतने करोड़ रुपए संपत्ति छोड़ गर्इ सुपरस्टार रणबीर कपूर की दादी

बाॅलीवुड के शोमैन राजकपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर 87 वर्ष की उम्र कार्डियक अरेस्ट के चलते दुनिया छोड़ कर चली गर्इ हैं।

2 min read
Oct 01, 2018
इतने करोड़ रुपए संपत्ति छोड़ गर्इ सुपरस्टार रणबीर कपूर की दादी

नर्इ दिल्ली। बाॅलीवुड के शोमैन राजकपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर 87 वर्ष की उम्र कार्डियक अरेस्ट के चलते दुनिया छोड़ कर चली गर्इ हैं। वो सिर्फ राजकपूर की पत्नी ही नहीं थी बल्कि मौजूदा समय के सुपरस्टार रणबीर कपूर आैर करीना कपूर की दादी थी। भले ही वो 87 वर्ष की हो चुकी थी। उसके बाद भी उनके पास संपत्ति की कमी नहीं थी। आइए आपको भी बताते हैं कि वो अपने परिवार के लिए कितने करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़कर गर्इ हैं।

इतने सुपरस्टार की दादी थी कृष्णा राजकपूर
राजकपूर की पत्नी कृष्णा राजकपूर जब तक जिंदा रहीं तब तक वो कपूर खानदान की हेड आॅफ द फैमिली की तरह ही रहीं। वो कपूर खानदान की सबसे बड़ी सदस्य भी थीं। साथ ही पोते आैर पोती भी बाॅलीवुड के सुपरस्टार हैं। करिश्मा कपूर, करीना कपूर आैर रणबीर कपूर मौजूदा समय में बाॅलीवुड के सुपरस्टार हैं। वहीं बेटा ऋषि कपूर आैर रणधीर कपूर आज भी अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेर रहे हैं।

मात्र 16 साल की उम्र में हो गर्इ थी शादी
कृष्णा राज कपूर की शोमैन राजकपूर से शादी 1946 में मात्र 16 साल की उम्र में हो गर्इ थी। उसके बाद उनके पांच बच्चे पैदा हुए। जिनमें रणधीर कपूर, ऋषि कपूर आैर राजीव कपूर तीन बेटे हैं। वहीं दो बेटियां रितु नंदा आैर रीमा कपूर शामिल हैं। राज कपूर का देहांत 1988 में हो गया था। उस वक्त कृष्णा राजकपूर की उम्र 63 वर्ष की थी। उनके दोनों देवर शम्मी कपूर आैर शशि कपूर भी बाॅलीवुड के फेमस एक्टर थे।

इतने करोड़ रुपए की थी संपत्ति
कृष्णा राज कपूर की प्राॅपर्टी आैर एसेट्स की बात करें तो वो भी कम नहीं है। वह अपने बच्चों के लिए करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़कर गर्इ हैं। जानकारों की मानें तो वो कृष्णा राज कूपर के नाम के नाप कर्इ तरह की प्राॅपर्टी आैर एसेट्स थे। जिन्हें वो काफी संभालकर रखती थी। अभी तक इस बात की खुलासा नहीं हुआ है कि वो कि वो प्राॅपर्टी आैर एसेट्स किसके पास जाएंगे। लेकिन एक बात तय है कि बाॅलीवुड उनका हमेजा कर्जदार रहेगा कि उन्हें रणधीर कपूर आैर ऋषि कपूर जैसे फाइनेस्ट एक्टर दिए। साथ उन्हें राजकपूर को इतना समय दिया कि वो दुनिया के लिए यादगार फिल्म बना सके।

Published on:
01 Oct 2018 04:52 pm
Also Read
View All