प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी।
नई दिल्ली। अगर आप बेटी के पिता हैं और आपको उसकी शादी और पढ़ाई चिंता अभी सताने लगी है तो आप उसकी चिंता करना छोड़ दीजिये। क्योंकि एक बैंक अकाउंट आपकी इन सारी चिंताओं को दूर कर सकता है। ये अकाउंट आपको अपनी बेटी के नाम से खुलवाना होगा और कुछ सालों में ये अकाउंट करोड़पति बना देगा। आइए आपको भ्ज्ञी बताते हैं इस अकाउंट के फायदे।
इस स्कीम के तहत खुलेगा अकाउंट
जिस योजना की हम बात करने जा रहे हैं तो वो देश में मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जो बेटियों के लिए शुरू की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन के तहत सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। इस सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानकर आप आसानी से इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। अपनी बेटी का सुनहरा भविष्य बना सकते हैं। इसमें एफडी और सेविंग अकाउंट में मिलने वाले ब्याज से ज्यादा मिलता है और इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है।
ये है अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया
स्कीम के तहत बेटी के पैदा होने से 10 साल की उम्र तक खाता खुलवा सकते हैं। एक बेटी के नाम से एक ही खाता खुलने का प्रावधान हैं। अकाउंट खुलवाते वक्त आपको कम से कम 1000 रुपए जमा कराने होंगे। अकाउंट में हर साल आपको कम से कम 100 रुपए डिपोजिट करने होंगे। अगर आप किसी साल पैसा जमा नहीं करते हैं तो पेनल्टी देनी होगी। इसके अलावा डिपोजिट पर मिलने वाले इंट्रस्ट रेट पर किसी तरह का कोई टैक्स भी नहीं लगता है।
ये होते हैं फायदे
एक वित्त वर्ष में स्कीम के तहत 1.50 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं। अकाउंट खुल जाने पर 14 साल तक इंवेस्टमेंट करना होगा। 14 साल इंवेस्ट करने के बाद स्कीम 21 साल में मैच्योर होगी। एक अप्रैल 2016 से इस स्कीम के तहत खुलने वाले अकाउंट पर अब 8.3 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। इससे पहले इन योजनाओं पर 8.4 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था।
नहीं लगेगा कोई टैक्स
इस स्कीम के साथ अच्छी बात यह है कि इससे बेटी की शादी और पढ़ाई के खर्च को भी आप पूरा कर सकते हैं। जो रकम आपको मैच्योरिटी के बाद मिलेगी, उस पर किसी तरह का कोई टैक्स नहीं लगेगा। बेटी के 18 साल की उम्र होने पर अकाउंट में जमा 50 फीसदी राशि को आप विदड्रॉल कर सकते हैं। इस विदड्रॉल पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप पूरा पैसा अकाउंट से विदड्रॉल करके इसको बंद कर सकते हैं।