अर्थव्‍यवस्‍था

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के डायरेक्टर का महाघोटाला, हो चुकी है जेल

क्या आपको पता है कि इस फिल्म के डायरेक्टर भी जीएसटी का घोटाला कर चुके हैं। और इस सिलसिले में जेल की हवा भी खा चुके हैं।
less than 1 minute read
The Accidental Prim Minister
'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के डायरेक्टर का महाघोटाला, हो चुकी है जेल

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर अपने ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने फिल्म के कुछ डॉयलाग्स को लेकर सवाल उठाए हैं। 11 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म के डायरेक्टर विजय रत्नाकर गुट्टे हैं। अब तक आपको इस फिल्म को लेकर चल रहे विवाद का पता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के डायरेक्टर भी जीएसटी का घोटाला कर चुके हैं। और इस सिलसिले में जेल की हवा भी खा चुके हैं। आइए आपको बताते हैं इनके घोटाले के बारे में…

34 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप

आपको बता दें कि 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर डायरेक्टर विजय रत्नाकर गुट्टे गलत जीएसटी बिल के जरिए 34 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। और इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है। गुट्टे की फर्म वीजीआर डिजिटल कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड ने गलत बिल के जरिए 34 करोड़ रुपए की GST की धोखाधड़ी की थी। गुट्टे को CGST अधिनियम की धारा 132 (1) (सी) के तहत अदालत ने जेल भेजा है. 132(1)सी किसी भी आपूर्ति के बिना सामान या सेवाओं के बिलों और चालानों का उपयोग करके इनपुट कर क्रेडिट के 'गलत लाभ' से संबंधित है। इस मामले में गुट्टे को मुंबई के आर्थर रोड के जेल में हिरासत में लिया जा चुका है।

Published on:
02 Jan 2019 12:01 pm