अर्थव्‍यवस्‍था

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर हो रहा खिलवाड़, कुछ लोग ऐसे लगा रहे हैं आपको चूना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत सुकन्या समृद्दि योजना को लेकर एक वायरल मैसेज व्हाट्सएप पर खूब चल रहा है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2018, 3:58 PM IST
pm modi
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नाम पर हो रहा खिलवाड़, ऐसे बनाया जा रहा है लोगों को चूना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम के तहत सुकन्या समृद्दि योजना को लेकर एक वायरल मैसेज व्हाट्सएप पर खूब चल रहा है। और कहा जा रहा कि 15 अगस्त से पहले आवेदन करने पर आपको 10,000 रुपए का चेक मिलेगा। लेकिन असलियत क्या है जब आप ये जानेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे। पत्रिका बिजनेस से इस वायरल मैसेज का खुलासा करना चाहा तो देखिए क्या सच्चाई सामने आई।

मैसेज में 10,000 रुपए का चेक देने की बात

व्हाट्सएप पर फैसाए जाने वाले इस मैसेज में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा 1 से 18 साल की बालिकाओ की निःशुल्क 10 हजार का चेक दिया जा रहा है। बालिकाओं के भविष्य के लिए इस योजना को चालू किया गया है । इसकी आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त है* तो जल्दी करें और इस मैसेज को अपने सभी दोस्तों भेजें ताकि इस योजना का लाभ सभी को मिल सके

ये है सच्चाई

इस मैसेज के नीचे प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्दि योजना की एक लिंक दी गई है। जिसे खोलने पर आपको एक आवेदन फॉर्म भरना होगा। जैसे ही आपका आवेदन पूरा होगा। आपके पास एक मैसेज आएगा कि इसे 10 अलग अलग ग्रुप में या 10अलग अलग लोगों को भेजें। आप सोचेंगे कि चलों भेजने में क्या है, लेकिन 10 लोगों को मैसेज भेजने के बाद फिर आपके पास यहीं मैसेज आएगा। लेकिन आवेदन आगे नहीं बढ़ पाएगा। पत्रिका बिजनेस से जब इसकी हकीकत जानने के लिए इस वेबसाइट के बारे में पता लगाया तो Abuot Us वाले पेज पर साफ लिखा मिला कि "यह वेबसाइट भारत सरकार से जुडी हुई नहीं है ना ही हम आपसे किसी प्रकार की कोई हासिल करके उसे संग्रह कर रहे है।इस वेबसाइट को बनाने का हमारा लोगो को इस योजना के प्रति जागरूक करना है।" जबकि सच्चाई ये है कि इस तरह की कोई योजना नहीं है।

Updated on:
10 Aug 2018, 3:58 PM IST
Published on: