अर्थव्‍यवस्‍था

अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए एम करुणानिधि, पूरी रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर 2016 के समय दिए गए एफिडेविट में घोषित की गर्इ संपत्ति की बात करें तो करुणानिधि आैर उनकी पत्नियों की संपत्ति को मिलाकर 62,83,33,253 रुपए की कुल संपत्ति है।

2 min read
Karunanidhi
मरने के बाद करोड़ों की संपत्ति छोड़ गए एम करुणानिधि, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

नर्इ दिल्ली। जब कोर्इ नेता अंतिम सांस लेता है तो उसके बारे में अच्छी-बुरी बातें होनी शुरु हो जाती है। उसके बारे में बताया जाता है। मंगलवार शाम को साउथ के एक आैर दिग्गज नेता एम करुणानिधि का निधन हो गया। उनके बारे में एेसी कोर्इ चीज नहीं जो लोग ना जानते हों। जैसे कि वो तमिलनाडू के पांच बार मुख्य मंत्री चुने गए। उन्होंने 13 बार विधानसभा चुनाव जीता। वो अपने जीवन में कभी चुनाव नहीं हारे। कर्इ एेसी बातें है जो आप उनके बारे में नहीं जानते होंगे। क्या आप उनकी संपत्ति के बारे में जानते हैं? वो अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए इस बारे में क्या आपको पता है? ये एेसे तमाम सवाल हैं जिनके बारे में आप अब आप जरूर जानना चाहेंगे। आइए आपको भी बताते हैं कि वो अपने पीछे किनती दौलत छोड़ गए हैं…

आखिरी बार इस विधानसभा से लड़ा था चुनाव
दिवंगत एम करुणानिधि ने अपना आखिरी चुनाव 2016 में थिरुवरूर विधानसभा से लड़ा था। जिसमें वो लगातार दूसरी बार जीते थे। उन्होंने इस चुनाव में आर पन्नीरसेल्वम को हराया था। इस पूरे चुनाव में उन्होंने 15,57,680 रुपए खर्च किए थे। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने पब्लिक मीटिंग्स में 2,80,652 रुपए खर्च किए थे। जबकि कैंपेन मटीरियल में उनका खर्चा 4,22,410 रुपए हुआ था। इस दौरान उन्होंने इलेक्शन में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों पर 3,08,034 रुपए खर्चा किया था। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने चुनाव कैंपेन के दौरान वर्कस पर खर्च 2,35,750 रुपए किया था। बाकी अन्य छोटे-मोटे खर्चों में 2,58,630 रुपए खर्च हुए थे। जबकि उन्हें उस दौरान चुनाव में खर्च करने के लिए 19,12,880 रुपए दिए गए थे।

करोड़ों रुपयों की संपत्ति को छोड़ गए एम करुणानिधि
एम करुणानिधि ने तीन शादियां की थी। उन्होंने अपनी तीनों पत्नियों के नाम पर ही सबसे ज्यादा संपत्ति एकत्र की। एक समय वो दक्षिण भारत के सबसे अमीर नेताआें में गिने जाते थे। उनका ही एकछत्रराज चलता था। अगर 2016 के समय दिए गए एफिडेविट में घोषित की गर्इ संपत्ति की बात करें तो उनकी पत्नियों की संपत्ति को मिलाकर 62,83,33,253 रुपए की कुल संपत्ति है। जिसमें चल संपत्ति यानि मुवेबल एसेट्स की बात करें तो 58,61,00,253.61 रुपए है। जबकि इममुवेबल एसेट्स की बात करें तो 4,22,33,000 रुपए हैं। करुणानिधि के बैंक अकाउंट्स में ही 13,31,79,456 रुपए थे। ये आंकड़ा 2016 के चुनावों के बाद आर्इ एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार है।

Updated on:
08 Aug 2018 12:17 pm
Published on:
07 Aug 2018 08:01 pm