अर्थव्‍यवस्‍था

मौत के बाद एनडी तिवारी अपने वारिस के लिए छोड़ गए अकूत संपत्ति

पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पास अकूत संपत्ति है। जिसके चलते वो कर्इ बार सुर्खियों में भी रहे हैं। अंदाज के मुताबिक एनडी तिवारी के पास करीब 500 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

2 min read
Oct 18, 2018
मौत के बाद एनडी तिवारी अपने वारिस के लिए छोड़ गए अकूत संपत्ति

नर्इ दिल्ली। आज दिल्ली के अस्पताल में यूपी आैर उत्तराखंड के पूर्व सीएम आैर कांग्रेस के पूर्व नेता एनडी तिवारी का निधन हो गया। वो पिछले डेढ़ साल से अस्पताल में भर्ती थे आैर अपना इलाज करा रहे है थे। वैसे तो उनका निजी आैर राजनीतिक जीवन किसी से नहीं छिपा है। खासकर उनके बेटे आैर उनके बीच वारिस को लेकर जो कानूनी लड़ार्इ छिड़ी वो जगजाहिर है। उसके बाद उन्होंने अपना राजनीतिक आैर आर्थिक संपत्ति का वारिस उसी बेटे यानी रोहित शेखर तिवारी को घोषित कर दिया। क्या अाप जानते हैं कि रोहित शेखर तिवारी को एनडी तिवारी की कितनी दौलत मिलेगी।

कितनी है संपत्ति?
जानकारों की मानें तो पूर्व सीएम एनडी तिवारी के पास अकूत संपत्ति है। जिसके चलते वो कर्इ बार सुर्खियों में भी रहे हैं। अंदाज के मुताबिक एनडी तिवारी के पास करीब 500 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। यह संपत्ति देश के अलावा विदेशों में भी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ, नैनीताल और दिल्‍ली में एक मकान है। इसी क्रम में थाईलैंड और इंडोनेशिया में एनडी की कई फैक्ट्रियां हैं। कुल मिलाकर तिवारी की 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है।

नेहरु युवा आजीवन अध्यक्ष थे तिवारी
एनडी तिवारी के करीबियों के अनुसार एनडी तिवारी नेहरु युवा केंद्र के आजीवन राष्‍ट्रीय अध्यक्ष थे। देश के करीब 3 लाख से ज्यादा नेहरू युवा केंद्र हैं। पिछले कुछ समय से देश के सभी नेहरू युवा केंद्रों से नेहरू नाम हटाने पर भी चर्चा चल रही थी। तिवारी पिछले कर्इ सालों से इन केंद्रों को देख रहे थे आैर संचालित कर रहे थे।

आज ही के दिन पैदा हुए एनडी तिवारी
एनडी तिवारी का जन्म 1925 में आज के ही दिन हुआ था। वे पहले ऐसे नेता थे, जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री बने। तिवारी 1976-77, 1984-85, 1988-89 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। 2002-2007 तक वे उत्तराखंड के सीएम रहे। वे 2007 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल रहे। तिवारी ने 1954 में सुशीला तिवारी से विवाह किया। 14 मई 2014 को उन्होंने उज्ज्वला तिवारी से 88 साल की आयु में शादी की। एनडी तिवारी उज्ज्वला के बेटे रोहित शेखर के जैविक पिता थे।

Published on:
18 Oct 2018 04:47 pm
Also Read
View All