राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भविष्यवाणी की है कि आने वो 10 सालों में देश की इकोनाॅमी को बारिश आैश्र बाढ़ की वजह से 47 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो सकता है।
नर्इ दिल्ली। एसोचैम की रिपोर्ट के अनुसार केरल में बाढ़ की वजह से 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। कर्नाटक में भी बाढ़ आ चुकी है। अंदाजा लगाया जा रहा है कर्नाटक को भी काफी नुुकसान हो सकता है। लेकिन संकट की घड़ी अभी आनी बाकी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले 10 सालों में बारिश और बाढ़ की वजह से देश की इकोनाॅमी को बड़ा नुकसान हो सकता है। आंकड़ों की मानें तो देश को 47,000 करोड़ रुपए से ज्यादा नुकसान हो सकता है। वहीं 16 हजार लोगों की जान जा सकती है।
47 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है नुकसान
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने भविष्यवाणी की है कि आने वो 10 सालों में देश की इकोनाॅमी को बारिश आैश्र बाढ़ की वजह से 47 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो सकता है। जिसके के लिए देश में कोर्इ तैयारी नहीं है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केरल में बाढ़ की वजह से 20 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। जबकि एक्सपर्ट ने पहले ही इस बात का अंदेशा जाहिर कर दिया था। अब कर्नाटक में बाढ़ आ गर्इ है। एेसे में सरकारों के पास सूचना होने के बाद भी इंतजाम करने के कोर्इ उपाय नहीं है।
देश के 600 से ज्यादा जिलों का किया आंकलन
हाल ही में गृह मंत्रालय ने देश के 640 जिलों में आपदा के खतरों के बारे में एक आंकलन किया है। डीआरआर के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन के आधार पर एक नेशनल रिजिल्यन्स इंडेक्स (एनआरआई) तैयार किया गया है। इसमें जोखिम का आंकलन, जोखिम से रोकथाम और आपदा के दौरान राहत जैसे मापदंड शामिल हैं। अध्ययन के मुताबिक हम अभी शुरुआती स्टेज में हैं और आपदा से जूझने में हमारा स्तर बहुत नीचे है। इसमें बहुत अधिक सुधार की जरूरत है।