अर्थव्‍यवस्‍था

Arogaya Setu App को अनिवार्य बनाने पर अभी नहीं हुआ अंतिम फैसला, जल्द हो सकता है ऐलान

Arogaya Setu को प्रमोट करने के लिए अनिवार्य बनाने पर विचार Government Employees के लिए अनिवार्य किया था Arogaya Setu

2 min read
May 02, 2020
Not yet final decision on Arogaya Setu App mandatory

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जंग ( Fight Against Corona ) में केंद्र सरकार ( Central Govt ) आरोग्य सेतु ऐप ( Arogaya Setu App Mandatory ) को बड़ा हथियार मानकर चल रही है। इसलिए इसे प्रमोट भी किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) खुद इस ऐप के बारे में बात करते नजर आते हैं। वहीं इस सरकारी कर्मचारियों के लिए तो इस ऐप को डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है। अब इसे पूरे देश में अनिवार्य रूप से डाउनलोड करने का विचार चल रहा है। वैसे अभी तक इस पर कोर्अ अंतिम फैसला नहीं हुआ है। लेकिन जल्द ही देश में इसे सभी के लिए अनिवार्य किया जा सकता है। जानकारों की मानें तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वाले जैसे बस, मेट्रो, ट्रेट या फ्लाइट का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए अनिवार्य करने पर विचार किया जा रहा है।

पहले फेज का टारगेट अचीव अब 30 करोड़ पर नजर
जानकारों की मानें तो मौजूदा समय में देश में 50 करोड़ स्मार्टफोन यूजर हैं। जिसकी संख्या 2022 में 80 करोड़ तक पहुंचने के आसार हैं। सरकार की ओर से देश में 5 करोड़ स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड कराने का लक्ष्य था, जिसे पूरा कर लिया गया है। अब सरकार 30 करोड़ के टारगेट पर विचार कर रही है। इसके लिए सरकार की ओर से प्लानिंग की जा रही है। ताकि देश के हर स्मार्टफोन में आरोग्यसेतु एप डाउनलोड हो जाए। अगर 30 करोड़ समार्टफोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड हो जाता है। तो यह एक तरह से पूरे देश में लागू होने जैसा होगा। आपको बता दें कि देश में अब तक कोरोना वायरस के 35 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 1147 लोगों की इस वायरस की वजह से जान चली गई है।

ऐसे काम करता है आरोग्य सेतु ऐप
आरोग्य सेतु ऐप लोकेशन, मेडिकल और ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर कोरोना वायरस होने वाले लोगों की संभावनाओं का एसेसमेंट करता है। यह एप्लीकेशन मोबाइल फोन यूजर के कांटैक्ट का पता लगाने के लिए ब्लूटूथ और लोकेशन सर्विस का सहारा लेता है। अभी तक इस ऐप के कारगर होने की बातें सामने आई हैं। ऐसे में इस ऐप को डाउनलोड करने के बारे में बात की जा रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी हर स्पीच में आरोग्स सेतु ऐप का जिक्र कर रहे हैं। ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को जीता जा सके।

Updated on:
02 May 2020 09:58 am
Published on:
02 May 2020 09:57 am
Also Read
View All