अर्थव्‍यवस्‍था

नरेंद्र मोदी दुनिया के 10 पॉवरफुल लोगों में शामिल, फोर्ब्स ने जारी की लिस्ट

फोर्ब्‍स ने दुनिया के 75 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है, जिसमें मोदी को नौवें स्‍थान पर रखा गया है।

2 min read

नई दिल्‍ली। 2019 के आम चुनाव और 12 मई को होने वाले कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी के काफी राहत भरी खबर आई है। फोर्ब्स ने दुनिया के 10 प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुमार किया है, जिसमें चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन भी शामिल हैं। नरेंद्र मोदी के 10 प्रभावशाली नेताओं में शामिल होने से पार्टी को आने वाले चुनावों में काफी फायदा होगा।

मोदी 9वें स्थान पर
नोटबंदी और जीएसटी के बाद कढ़ी आलोचना झेलने के बाद जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उसने टॉप 10 में शामिल किया गया है जो बड़ी बात है। फोर्ब्सझ ने दुनिया के 75 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की है, जिसमें मोदी नौवें स्था‍न पर रखा गया है। वहीं पत्रिका ने नवंबर 2016 के मोदी सरकार के फैसले को कालाधन और भ्रष्टाथचार खत्म करने की दिशा में उठाया गया कदम करार दिया। पत्रिका ने यह भी कहा कि मोदी हाल के वर्षों में ग्लोतबल लीडर के तौर पर उभरे हैं। इसमें अमेरिका और चीन के उनके दौरान राष्ट्र पति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपपति शी जिनपिंग के साथ उनके तालमेल का भी जिक्र किया गया है और कहा गया है कि भारतीय प्रधानमंत्री ने जलवायु परिवर्तन को लेकर अंतर्राष्ट्री य प्रयासों में भी अहम भूमिका निभाई।

शी ने पु‍तीन को छोड़ा पीछे
चीन के राष्ट्रमपति के साथ बीते दिनों में पीएम मोदी के नए तालमेल के बीच यह लिस्ट आई है, जिसमें रूस के राष्ट्ररपति पुतिन थोड़ा पिछड़ गए हैं। दुनिया के सर्वाधिक ताकतवर नेता के रूप में लगातार चार साल तक फोर्ब्सि की सूची में बने रहने वाले पुतिन अब दूसरे स्थांन पर चले गए हैं। चीन के राष्ट्रूपति शी ने उन्हें पीछे धकेलते हुए इस लिस्टम में पहली जगह पर कब्जाा कर लिया है। फोर्ब्से की इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रतपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरे स्था्न पर हैं, जबकि जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल चौथे और अमेजन चीफ जेफ बेजोस पांचवें स्था‍न पर हैं। छठे स्था‍न पर पोप फ्रांसिस को रखा गया है, जबकि सातवें स्था न पर बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बिल गेट्स हैं। फ्रांस के राष्ट्रनपति इमैनुएल मैक्रों को इस लिस्टस में 12वां स्थािन दिय गया है। फोर्ब्सन की लिस्ट में इस बार 17 नए नाम शामिल हुए हैं। जिनमें सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मसद बिन सलमान अल-सऊद शामिल हैं। उन्हेंै टॉप 10 में शामिल किया गया है। उन्हेंी लिस्टप में आठवें स्थाान पर जगह दी गई है।

ये भी पढ़ें

फ्लिपकार्ट-वॉलमार्ट डील से डरी मोदी सरकार, कर्नाटक चुनाव में पड़ सकता है इस तरह से असर
Published on:
09 May 2018 02:57 pm
Also Read
View All