अर्थव्‍यवस्‍था

6 जून को रेपो रेट में कटौती कर सकता है आरबीआई, आपको मिल सकेगा सस्ती दरों पर कर्ज

रेपो रेट में 25 आधार अंक की कटौती कर सकता है आरबीआई MPC। अगले माह 3, 4 और 6 जून को होने वाली है एमपीसी की बैठक। भारतीय बाजार में तरलता की कमी की वजह से लिया जा सकता है फैसला।
2 min read
• •
Updated: 29 May 2019, 2:38 PM IST
RBI MPC
6 जून को रेपो रेट में कटौती कर सकता है आरबीआई, आपको मिल सकेगा सस्ती दरों पर कर्ज

नई दिल्ली।भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) अपने आगामी मौद्रिक समीक्षा नीति ( monetary policy Review ) की बैठक में एक बार फिर ब्याज दरों में 25 आधार अंक की कटौती कर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय बैंक यह फैसला घरेलू औद्योगिक गतिविधियों और वैश्विक स्तर पर ट्रेड में स्लोडाउन को देखते हुए ले सकता है। आरबीआई के इस कदम से आम लोगों को सस्ती दरों पर कर्ज मिल सकेगा।

क्यों हो सकती है रेपो रेट में कटौती

इस मामले से जुड़े डन एंड ब्रांडस्ट्रीट इंडिया के एक जानकार ने कहा, "वर्तमान में खराब मॉनसून के चलते मुद्रास्फिति के बढऩे का खतरा है, वहीं खाद्य पदार्थों की कीमतों में बदलाव और कच्चे तेल की दरों में तेजी केंद्रीय बैंक को इंतजार करने की तरफ इशारा कर रहा है। लेकिन, वैश्विक अर्थव्यवस्था में स्लोडाउन की वजह से आरबीआई रेपो रेट में कटौती कर सकता है।"

अगले महीने होगी एमपीसी की बैठक

डीएंडबी की ने उम्मीद की है है कि मौद्रिक समीक्षा नीति कमिटी अगले माह होने वाले बैठक में ब्याज दरों में 25 आधार अंक की कटौती कर सकता है। बता दें कि अगले माह में 3, 4 और 5 जून को आरबीआई की 6 सदस्यीय मौद्रिक समीक्षा नीति की बैठक होने वाली है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, औद्योगिक निवेश में अभी देरी होगी क्योंकि घरेलू मोर्चे पर औद्योगिक गतिविधियों और ट्रेड अनिश्चित्तता धीमा है। उन्होंने कहा नोटबंदी और जीएसटी का असर अब खत्म हो चुका है। लेकिन, कई सेक्टर्स और निवेश की रफ्तार अभी भी धीमी है।

बता दें कि इस साल दो बैठकों में केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में दो बार 25-25 आधार अंक की कटौती की है। जिसके बाद, फिलहाल रेपो रेट 6 फीसदी है। आरबीआई द्वारा लगातार दो बैठकों में रेेपो रेट में कटौती के बाद कुछ बैंकों ने आम आदमी को इसका फादया सीधे तौर पर दिया था।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Published on: