अर्थव्‍यवस्‍था

ये हैं दुनिया के सबसे अमीर समलैंगिक, जिनकी दुनिया में बोलती है तूती

हम आपके सामने एेसे लोगों की सूची लेकर आए हैं। जो दुनिया में सबसे अमीर समलैंगिक है। साथ ही उनकी पूरी दुनिया में तूती बोलती है।

2 min read
Sep 06, 2018
LGBT
ये हैं दुनिया के सबसे अमीर समलैंगिक, जिनकी दुनिया में बोलती है तूती

नर्इ दिल्ली। जब से सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने समलैंगिकता के पक्ष में फैसला सुनाया है। तब से देश में जश्न का माहौल बन गया है। देश के सभी समलैंगिक लोग अपनी भावनाआें को सामने रख रहे हैं। एेसे में हम आपके सामने एेसे लोगों की सूची लेकर आए हैं। जो दुनिया में सबसे अमीर समलैंगिक है। साथ ही उनकी पूरी दुनिया में तूती बोलती है। 2017 में आर्इ फोर्ब्स रिपोर्ट में सबसे अमीर समलैंगिक लोगों की सूची आर्इ थी। उसमें कुछ तो चौंकाने वाले नाम थे। आइए आपको भी बताते हैं एेसे समलैंगिक लोगों के नाम…

एप्पल का यह गे इंवेस्टर है 53 हजार करोड़ का मालिक
दुनिया के सबसे अमीर गे की बात करें तो वो डेविड गिफिन है। फोर्ब्स ने उन्हें गे अमीरों की सूची में पहले पायदान पर रखा है। गिफिन DreamWorks Animation SKG Inc. के को-फाउंडर होने के साथ साथ एप्पल में इंवेस्टर भी हैं। मौजूदा समय में उनके पास 7.4बिलियन की संपत्ति है। अगर इसे भारतीय रुपयों में तौला जाए तो 53 हजार करोड़ रुपए से अधिक बैठ रही है।

इटली का यह डिजायनर भी कम नहीं
इस फेहरिस्त में दूसरा नाम आइकोनिक फैशन डिजायनर Giorgio Armarni है। इटली के इस शख्स का जन्म काफी गरीब परिवार में हुआ था। जिसके बाद उन्हें काॅलेज तक छोड़ पड़ा। बाद में उन्हें विंडो ड्रेसर के रूप में काम करना शुरू किया है। उन्हें सबसे बड़ा ब्रेक American Gigalo फिल्म से मिला। जिसके लिए उन्होंने कपड़े डिजायन करने शुरू किए। आज वो 7 बिलियन डाॅलर के मालिक हैं। भारतीय रुपयों के अनुसार 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा बैठ रहा है।

डाेनाल्ड ट्रंप का वकील भी है गे, इतनी है संपत्ति
Peter Thiel एक टेक इंवेस्टर है। साथ ही अमरीका के डोनाल्ड ट्रंप के वकील के रूप में भी उनकी पहचान बनी है। उन्होंने कर्इ करोड़ डाॅलर ट्रंप इलेक्शन के कैंपेन में भी खर्च किए थे। अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो उनके पास 2.7 बिलियन की दौलत है। अगर इसे भारतीय रुपयों को कंवर्ट किया जाए तो करीब 20 हजार करोड़ रुपए के आसपास है।

महिला भी है इस फेहरिस्त में शामिल
दुनिया के सबसे अमीर समलैंगिक में महिला का नाम भी शामिल हैं। इस महिला का नाम Jennifer Pritzker है। वह 2013 में ट्रांसजेंडर बनी थी। उससे पहले वो अार्मी में लेफ्टिनेंट पद पर थी। उसके बाद उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया। आज वो 1.7 बिलियन के मालिक हैं। अगर रुपयों में अांकलन किया जाए जो करीब 12 हजार करोड़ रुपए बैठता है।

Published on:
06 Sept 2018 01:38 pm