दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां अच्छी सैलरी मिलती है। आइए जानते है दुनिया के इन देशों के बारे में..
नई दिल्ली। अप्रैल का महीना खत्म होने को है। इस महीने से हर नौकरी करने वाले को अपनी सैलरी बढ़ने का इंतजार रहता है। सैलरी के लिहाज से अमरीका को फेवरेट माना जाता है। हालांकि कई देश ऐसे हैं, जहां अमरीका से भी ज्यादा सैलरी मिलती है। ऑर्गनाइजेशन ऑफ इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट यानी ओईसीडी की ग्लोबल रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां अच्छी सैलरी मिलती है। आइए जानते है दुनिया के इन देशों के बारे में..
1. लक्जमबर्ग में मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी
ओईसीडी की ग्लोबल रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपीय देश लक्जमबर्ग सिटी में प्रति व्यक्ति एवरेज सैलरी 59 हजार डॉलर यानी 39.5 लाख रुपए है। जनसंख्या के हिसाब से लक्जमबर्ग बहुत ही छोटा शहर माना जाता है। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक यहां की कुल जनसंख्या 5.43 लाख है। लक्जमबर्ग की इकोनॉमी को बूस्ट करने में बैंकिंग और इन्वेस्टमेंट सेक्टर का बहुत बड़ा योगदान है। इसके अलावा लक्जमबर्ग को दुनिया को सबसे ज्यादा स्टील देने वाला देश भी माना जाता है।
2. स्विट्जरलैंड
ओईसीडी की रिपोर्ट में स्विट्जरलैंड दूसरे नंबर पर है। स्विट्जरलैंड में प्रति व्यक्ति एवरेज सैलरी 57 हजार डॉलर यानी 38.1 लाख रुपए है। यूरोप में बसे इस शहर की इकोनॉमिक ग्रोथ का बड़ा हिस्सा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से आता है।
3. अमेरिका
रिपोर्ट में अमेरिका पहले नंबर से गिरकर तीसरे पायदान पर आ गया है। इससे पहले अमेरिका लगातार दो सालों सबसे ज्यादा सैलरी वाले देश में टॉप पर बना हुआ था। लेकिन इस साल अमेरिका में प्रति व्यक्ति एवरेज सैलरी 37.5 लाख रुपए आंकी गई है।
4. ऑस्ट्रेलिया
अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले देश में ऑस्ट्रेलिया का नाम आता है। यहां प्रति व्यक्ति एवरेज सैलरी 50 हजार डॉलर यानी करीब 33.5 लाख रुपए आंकी गई है। ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करने के लिए 35 घंटे प्रति हफ्ते निर्धारित हैं। अगर आप यहां इससे ज्यादा काम करते हैं, तो नियोक्ता को आपको ओवरटाइम चुकाना होता है।
5. नॉर्वे
ओईसीडी की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा सैलरी देने में नार्वे पांचवे नंबर पर आता है। इस देश की प्रति व्यक्ति एवरेज सैलरी 32.6 लाख रुपए है।
6. नीदरलैंड
नॉर्वे के बाद इस लिस्ट नीदरलैंड का नंबर आता है। रिपोर्ट के मुताबिक नीदरलैंड में प्रति व्यक्ति एवरेज सैलरी 32.3 लाख रुपए है। जीडीपी पर कैपिटा के हिसाब से नीदरलैंड दुनिया के अमीर शहरों में गिना जाता है।
7. आइसलैंड
सबसे ज्यादा सैलरी वाले देशों में आइसलैंड सातवें पायदान पर है। इस देश की प्रति व्यक्ति एवरेज सैलरी 32.1 लाख रुपए है। इस देश में एक तरफ जहां लोगों की सैलरी काफी अच्छी है, वहीं यहां का टैक्स सिस्टम पारदर्शी होने के कारण यहां लोग नौकरी करने में खुश रहते हैं।
8. डेनमार्क
रिपोर्ट के मुताबिक डेनमार्क आंठवे नंबर पर आता है। यहां प्रति व्यक्ति एवरेज सैलरी 31.3 लाख रुपए है।
9. बेल्जियम
बेल्जियम सबसे ज्यादा सैलरी देने वाले देशों नें नौवें नंबर पर आता है। इस देश की प्रति व्यक्ति एवरेज सैलरी 31.1 लाख रुपए है।
10. कनाडा
सैलरी के मामले में टॉप 10 लिस्ट में कनाडा आखिरी पायदान पर है। कनाडा में प्रति व्यक्ति एवरेज सैलरी 30.9 लाख रुपए है।