अर्थव्‍यवस्‍था

इन लोगों को मिलेगी अटल बिहारी वाजपेयी की करोड़ों रुपयों की संपत्ति

2005 में संशोधित हिन्दू उत्तराधिकार कानून की बात करें तो उसके अनुसार उनकी संपत्ति उनकी दत्तक पुत्री नमिता और दामाद रंजन भट्टाचार्य को मिलने की उम्मीद है।

2 min read
Aug 18, 2018
इन लोगों को मिलेगी अटल बिहारी वाजपेयी की करोड़ों रुपयों की संपत्ति

नर्इ दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। देश में 7 दिन का शोक है। अब देश में चर्चा इस बात की शुरू हो गर्इ है कि अटल बिहारी वाजपेयी की संपत्ति का वारिस कौन होगा? सब अपने-अपने तरीके ये कयास लगा रहे हैं। कोर्इ कह रहा है कि उनकी संपत्ति ट्रस्ट में जाएगी। क्योंकि उन्होंने कोर्इ वसीयत बनार्इ ही नहीं थी। कोर्इ कह रहा है कि उनकी संपत्ति को राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दी जाए। ताकि देश में उनकी निशानी सदियों तक रहे। लेकिन यह सब कयासों के अलावा कुछ भी नहीं आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उनकी संपत्ति के असली हकदार कौन होंगे?

आखिर कितनी है अटल बिहारी वाजपेयी के पास संपत्ति
देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेर्इ ने शादी नहीं की। जब शादी नहीं की तो कोर्इ संतान भी नहीं है। एेसे में उनकी संपत्ति का मालिक कौन होगा अभी तय नहीं है। इससे पहले आपको बता दें कि पूर्व पीएम अटन बिहारी वाजपेयी दुनिया के सबसे र्इमानदार राष्ट्राध्यक्षों में से एक रहे हैं। इसके बाद भी उनके पास आज भी 14 करोड़ से ज्यादा है संपत्ति है। www.celebritynetworth.com की रिपोर्ट के अनुसार उनके पास 2 मीलियन डाॅलर की संपत्ति है। अगर इसकी गणना भारतीय रुपए में की जाए तो वो आज के समय के अनुसार 14.05 करोड़ रुपए बैठ रही है।

2004 के एफिडेविट के अनुसार
2004 के लोकसभा चुनाव में अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा भरे गए शपथ पत्र को नजीर रखें तो उस समय उनकी कुल चल संपत्ति 30,99,232.41 रुपए थी। वहीं अगर अचल संपत्ति की बात की जाए तो कुल अचल संपत्ति 28,00,000 रुपए बतार्इ थी। उनके मकानों की बात करें तो 2004 के उनके एफिडेविट के अनुसार उनके पास दो मकान थे। एक मकान दिल्ली में हैं। दूसरा मकान मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में हैं। दिल्ली में उनका मकान र्इस्ट आॅफ कैलाश में एसएफएस अपार्टमेंट मल्टी स्टोरी में है। इस अपार्टमेंट का एरिया 150.32 स्क्वायर मीटर है। जिसकी कीमत 2004 में जिसकी कीमत 22,00,000 रुपए थी। मौजूदा समय में इस मकान की कीमत करोड़ों रुपयों होगी। वहीं ग्वालियर में उनका पुश्तैनी मकान हैं। उनके हिस्से में मकान का 1800 स्क्वायर फीट आया था। उस समय एफिडेविट के अनुसार उस हिस्से की कीमत 6,00,000 रुपए थी। मौजूदा समय में इसकी कीमत भी लाखों रुपए में पहुंच चुकी होगी।

इस नियम के अनुसार ये होंगे वारिस
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि उन्होंने शादी नहीं की थी। लेकिन उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था। जिसकी उन्होंने परवरिश करने के साथ शादी की आैर तमाम जरुरतों का ख्याल रखा। वैसे उनकी वसीयत तो सामने नहीं आई है। लेकिन 2005 में संशोधित हिन्दू उत्तराधिकार कानून की बात करें तो उसके अनुसार उनकी संपत्ति उनकी दत्तक पुत्री नमिता और दामाद रंजन भट्टाचार्य को मिलने की उम्मीद है। इस नियम के अनुसार वो दोनों ही इस पूरी संपत्ति के मालिक होंगे। अब देखने वाली बात होगी कि आखिर वास्तव में इस संपत्ति का असली अधिकारी कौन होगा?

ये भी पढ़ें

जो नहीं बन पाए वाजपेयी की अंतिम यात्रा के गवाह, उनके लिए भाजपा करने जा रही है ये काम

Published on:
18 Aug 2018 10:15 am
Also Read
View All