अर्थव्‍यवस्‍था

2200 रुपए में न्यूड मॉडलिंग करती है यह महिला , राज जानकर रह जाएंगे हैरान

पैसों की लाइफ में क्या अहमियत होती है ये शायद उनसे ज्यादा कोई नहीं समझ सकता जो दाने-दाने के लिए मोहताज होते हैं। शायद यहीं कारण है की लोग पैसों के लिए वो कदम तक उठा लेते है जो वो नहीं उठाना चाहते हैं।

2 min read
2200 रुपए में न्यूड मॉडलिंग करती है यह महिला , राज जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। पैसों की लाइफ में क्या अहमियत होती है ये शायद उनसे ज्यादा कोई नहीं समझ सकता जो दाने-दाने के लिए मोहताज होते हैं। शायद यहीं कारण है की लोग पैसों के लिए वो कदम तक उठा लेते है जो वो नहीं उठाना चाहते हैं। ऐसा ही एक कदम दिल्ली यूनिवर्सिटी में पिछले 18 सालों से काम कर रहीं कृष्णा ने भी उठाया। दरअसल पैसों की किल्लत के कारण कृष्णा न्यूड मॉडल बन गई। कृष्णा जब पूरे कपड़ों में मॉडलिंग करती थी तो पैसे कम मिलते थे। एक दिन के 100 रुपए। जब कृष्णा ने न्यूड होकर मॉडलिंग करना शुरु किया तो कृष्णा को 220रुपए मिले। इसलिए ज्यादा पैसों के लिए कृष्णा न्यूड मॉडल बन गई। बाद में दिन भर के कृष्णा को 500रुपए मिलने लगे।


ऐसे बनी न्यूड मॉडल

ये भी पढ़ें

इमरान के शपथ ग्रहण समारोह पर रहेगी इन भारतीय अरबपतियों की नजर, पाक बन सकता है पंसदीदा बाजार

कृष्णा पहले बड़े-बड़े घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। लेकिन वहां पर कृष्णा को इतने पैसे नहीं मिल पाते थे कि कृष्णा का घर चल सके। फिर एक दिन जब कृष्णा को पता चला की कॉलेज में पेंटिंग के लिए मॉडल चाहिए तो कृष्णा ने लंबी चोटी गूंथा कर, माथे पर बड़ी बिंदी, पाड़-भर सिंदूर और ढेर- सारी चूड़ियां पहनकर गई। फिर जब कृष्णा को यह पता चला की उन्हें न्यूड होकर पेंटिंग और मूर्तिया बनवानी है, तो कृष्णा पहले तो बहुत रोई फिर खुद को माना कर अपने परिवार के लिए न्यूड होकर पेंटिंग और मूर्तिया बनवाने लगी।


6 घंटे बिना हिले-डुले बैठे रहना पड़ता

कृष्णा को 6 घंटे बिना हिले-डुले बैठे रहना पड़ता था। 6 घंटों में से सिर्फ 3 बार ब्रेक मिलता था। जिसमें कृष्णा को खाना-पीना या कुछ और करना हो वो कर सकती थी। कृष्णा को पलकें झपकाना भी मना होता था। इतनी मेहनत के बाद जब कृष्णा पहली बार कमाई लेकर घर आई तो पति खुश होने की बजाए सुलग उठा चीखने लगा। वो रोज़ 12घंटे, पूरे महीने काम के बाद 1500 कमाता और कृष्णा रोज कुछ घंटे काम करके पूरे महीने का 2200 लेकर आई थी। फिर यूनिवर्सिटी के एक टीचर के समझाने पर वो समझ गया।

14 साल की उम्र में हो गई शादी

कृष्णा उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली थी। कृष्णा जब महज 14 साल की थी तब ही उनकी शादी कर दी गई थी। कृष्णा के पति की ये कृष्णा के साथ दूसरी शादी थी। उसके पहले से ही 3 बच्चे थे। वो सब कृष्णा को अम्मा पुकारते थे। कृष्णा ने कभी उनके साथ भेदभाव नहीं किया। पांच बच्चे पैसों कि किल्लत ने कृष्णा को न्यूड मॉडल बनने के लिए मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें

SBI में है अकाउंट तो गलती से भी ना ले मां का नाम, वरना होगा ये नुकसान
Published on:
29 Jul 2018 01:57 pm
Also Read
View All