अर्थव्‍यवस्‍था

अमरीका आैर चीन के बीच व्यापार वार्ता की अवधि बढ़ी, एजेंडे के लिए समय की आवश्यकता

चीन की राजधानी बीजिंग में सोमवार को शुरू हुई अमरीका और चीन के अधिकारियों के बीच व्यापार वार्ता बुधवार तक के लिए बढ़ा दी गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jan 2019, 8:19 PM IST
Xi Jinping-Trump
अमरीका आैर चीन के बीच व्यापार वार्ता की अवधि बढ़ी, एजेंडे के लिए समय की आवश्यकता

नर्इ दिल्ली। चीन की राजधानी बीजिंग में सोमवार को शुरू हुई अमरीका और चीन के अधिकारियों के बीच व्यापार वार्ता बुधवार तक के लिए बढ़ा दी गई। 'सीएनएन' ने अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि के प्रवक्ता के मंगलवार को दिए बयान के हवाले से बताया कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के बीच पिछले दिसंबर में व्यापार वार्ता को फिर से शुरू करने पर हुई सहमति के बाद पहली बार दोनों पक्षों की आमने-सामने चर्चा सकारात्मक दिशा में बढ़ने का यह एक ताजा संकेत है।


स्पष्ट नहीं कब तक बढ़ी अवधि

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बैठक शुरू होने से पहले बताया था कि यह केवल दो दिनों तक चलेगी। ट्रंप प्रशासन ने भी अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की घोषणा करते वक्त यह स्पष्ट नहीं किया था कि बैठक कब तक चलेगी। केवल यह बताया था कि दोनों देशों के बीच सोमवार से बातचीत शुरू हुई है।


एजेंडे के हिस्से की बातें पूरी करने की बढ़ार्इ अवधि

एक जानकार सूत्र ने 'सीएनएन' से कहा कि दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के वार्ताकारों को उन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अधिक समय की जरूरत है जो एजेंडे का हिस्सा हैं। मंगलवार को चीन ने यह भी घोषणा की थी कि वह आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों की पांच नई किस्मों के आयात को मंजूरी देगा। इस कदम से अधिक अमेरिकी किसान बीजिंग को अधिक बायोटेक बीज बेच पाएंगे।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Published on: