अर्थव्‍यवस्‍था

दिल्ली में सफर होने जा रहा है महंगा, इतनी जेब होगी ढीली

दिल्ली सरकार ने ऑटो चालकों की मांगों को मानकर आॅटो के किराए को बढ़ाने की अपनी सहमति दे दी है।
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2018, 2:36 PM IST
Auto rickshaw
दिल्ली में सफर होने जा रहा है महंगा, इतनी जेब होगी ढीली

नर्इ दिल्ली। जहां एक अोर दिल्ली मैट्रो ट्रेन का सफर लगातार महंगा हुआ है। दूसरी आेर आॅटो रिक्शा का भी सफर महंगा होने की तैयारी में हैं। दिल्ली सरकार की आेर से आॅटो रिक्शा चालकों की मांगों को मान लिया है। पिछले कर्इ दिनों से आॅटो रिक्शा चालक सरकार से किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। आपको बता दें कि वैसे ही दिल्ली पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों से त्रस्त जिसके बाद मैट्रो का किराया भी बढ़ा दिया गया है। अब आॅटो के किराए में इजाफा करना दिल्ली वालों के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

8 रुपए से 10 रुपए हो गया है प्रति किलोमीटर
दिल्ली सरकार ने ऑटो चालकों की मांगों को मानकर आॅटो के किराए को बढ़ाने की अपनी सहमति दे दी है। अब ऑटो का किराया 10 रुपए प्रति किलोमीटरकर दिया जाएगा। मौजूदा समय में यह किराया 8 रुपए प्रति किलोमीटर है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, विशेष परिवहन आयुक्त केके दहिया की मौजूदगी में ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें पदाधिकारियों ने किराया बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार के सामने रखा था।

जीपीएस हटाने को ना
आॅटो यूनियन के पदाधिकारी संतोष कुमार पांडे के अनुसरर सीएम ने मांगों जायज ठहराकर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है। वहीं सीएम ने आॅटो में जीपीएस की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को ना मानते हुए सुरक्षा का मामला बताया है। सीएम का कहना है कि लोगों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है।

कमेटी का किया गया है गठन
आॅटो रिक्शा के बढ़े हुए किराए पर दिल्ली सरकार की आेर से चार लोगों की कमेटी का गठन किया गया है। जो प्रस्तावित किराए पर मुहर लगाएगी। कमेटी में परिवहन अधिकारियों के अलावा एक विशेषज्ञ व एक ऑटो प्रतिनिधि शामिल किया गया है।

बढ़े हुए किराए का प्रस्ताव

















मौजूदा किरायाप्रस्तावित किराया
दो किलोमीटर पर 25 रुपएएक किलोमीटर पर 25 रुपए
8 रुपए प्रति किलोमीटर10 रुपए प्रति किलोमीटर

छोटी यात्राआें के लिए देने पड़ेगा ज्यादा किराया






























यात्रा (किलोमीटर में)मौजूदा किराया (रुपए में)प्रस्तावित किराया (रुपए में)
54965
1089115
15129165
20169215
Published on: