अर्थव्‍यवस्‍था

डोनाल्ड ट्रंप से महिला सांसद ने लगाई गुहार, कहा – भारत और अमरीका के विवाद को जल्द सुलझाएं

भारत और अमरीका के विवाद को लेकर सांसद डायने फेनस्टेन ने की बातचीत इस तरह के विवादों से दोनों देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है

2 min read
donald tru,p

नई दिल्ली। एक शीर्ष अमरीकी महिला सांसद ने ट्रंप सरकार से भारत के साथ व्यापार मोर्चे पर तनाव को जल्द से जल्द सुलझाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस विवाद से किसी का भला नहीं होगा। हमें जल्द से जल्द मिलकर इन विवादों का निपटारा करना चाहिए। इस तरह के विवादों से दोनों देशों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।


सांसद डायने फेनस्टेन ने दी जानकारी

सांसद डायने फेनस्टेन ने अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाइजर को लिखे लेटर में कहा, 'व्यापार मोर्चे पर चल रहे इस विवाद से देश को फायदा नहीं होगा। यह कैलिफोर्निया को नुकसान पहुंचा रहा है। भारत लंबे समय से अमेरिका का मित्र और रणनीतिक साझेदार है। मैं आपसे जल्द से जल्द भारत के साथ विवाद को सुलझाने की दिशा में काम करने का आग्रह करती हूं।'


कैलिफोर्निया के सांसद ने लिखा पत्र

कैलिफोर्निया से डेमोक्रेटिक सांसद ने 16 अगस्त को लिखे अपने लेटर में कहा कि वह अमरीका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन शृंगला से पिछले महीने भारत-अमरीका के व्यापार संबंधों पर चर्चा करने के लिए मिली थीं। फेनस्टेन ने लिखा, 'हालिया विवाद के परिणामस्वरूप लगाए गए व्यापार प्रतिबंध दोनों देशों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इसे जल्द से जल्द हल किया जाएगा।'


भारत से लेते हैं इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत ने कैलिफोर्निया से 2018 में 6 अरब डॉलर की वस्तुओं का आयात की थी। वह कैलिफोर्निया के कृषि और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का एक प्रमुख ग्राहक है। इससे भारत को भी फायदा होता और अमरीका की भी जरूरतें पूरी हो जाती हैं। इसलिए यह दोनों देशों के लिए अच्छा होगा कि हम शांति बनाकर रखें।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
20 Aug 2019 02:07 pm
Published on:
20 Aug 2019 02:05 pm