अर्थव्‍यवस्‍था

ट्रंप ने दिए चीन पर नए आयात शुल्क ना लगाने के संकेत, कह दी इतनी बड़ी बात

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर नए आयात शुल्क नहीं लगाने की संभावना पर बात की है। ऐसी आशंका थी कि इस बार अमरीका, चीन के 267 अरब डॉलर के सामान पर आयात शुल्क लगा सकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 2:02 PM IST
Donald trump
ट्रंप ने दिए चीन पर नए आयात शुल्क ना लगाने के संकेत, कह दी इतनी बड़ी बात

नर्इ दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर नए आयात शुल्क नहीं लगाने की संभावना पर बात की है। ऐसी आशंका थी कि इस बार अमरीका, चीन के 267 अरब डॉलर के सामान पर आयात शुल्क लगा सकता है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं को दिए बयान में कहा कि चीन व्यापार विवाद सुलझाने के लिए अमरीका के साथ समझौता चाहता है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के समझौते को पारस्परिक होना चाहिए।

एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने यह भी कहा कि उनकी सरकार चीन के 267 अरब डॉलर के सामानों पर तीसरे दौर का आयात शुल्क नहीं लगाने की संभावना पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा, "हमने 250 अरब डॉलर मूल्य के सामान पर आयात शुल्क लगाया। अगर हम चाहें तो हम 267 अरब डॉलर के और सामान पर भी शुल्क लगा सकते हैं। हम शायद ऐसा नहीं करेंगे। चीन को कोई समझौता करना होगा।" ट्रंप ने कहा कि चीन ने अमेरिका के आग्रहों का जवाब में व्यापार के क्षेत्र में बदलाव के लिए एक सूची इस सप्ताह भेजी है।

Published on: