यूएर्इ के प्रिंस आैर सरकार ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 700 करोड़ रुपए की मदद भेजी है। वास्तव में इस बात की जानकारी केरल के सीएम ने पिनरर्इ विजयन ने दी है।
नर्इ दिल्ली। केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए देश ही पूरी दुनिया से सहायता मिलनी शुरू हो गर्इ है, लेकिन जो मदद इस देश के प्रिंस ने केरल राज्य के लिए की है वो मदद तो देश की मोदी सरकार ने भी नहीं की। ताज्जुब की बात तो ये है कि इस प्रिंस ने करीब दो महीने पहले केरल पर कर्इ तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे, लेकिन जब मदद करने की बारी आर्इ तो उसने देश की मोदी सरकार तक को पीछे छोड़ दिया। वास्तव ने इस प्रिंस केरल बाढ़ राहत पीड़ितों के लिए 700 करोड़ रुपए की राहत राशि भेजी है। जबकि मोदी सरकार ने केरल को मात्र 500 करोड़ रुपए की राहत दी थी। आखिर कौन है ये प्रिंस? आइए आपको भी बताते हैं…
इस प्रिंस ने की सबसे बड़ी मदद
यह प्रिंस आैर कोर्इ नहीं बल्कि यूएर्इ का है। यूएर्इ के प्रिंस आैर सरकार ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 700 करोड़ रुपए की मदद भेजी है। वास्तव में इस बात की जानकारी केरल के सीएम ने पिनरर्इ विजयन ने दी है। एएनआर्इ के ट्वीट के अनुसार यूएर्इ ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 700 करोड़ रुपए की मदद की आॅफर की है। आपको बता दें कि केरल आैर यूएर्इ के व्यापारिक संबंध काफी अच्छे रहे हैं। अरबों रुपयों का सामान केरल से यूएर्इ में जाता रहा है। एेसे में केरल आैर यूएर्इ के संबंध भी काफी अच्छे रहे हैं। अब जब दोस्ती निभाने का मौका आया तो यूएर्इ की सरकार ने भारत की मोदी सरकार को भी पीछे छोड़ दिया। गौरतलब है कि केंद्र की मोदी सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 500 करोड़ रुपए की सहायता देने का एेलान किया है।
दो महीने पहले केरल पर लगाए दिया था प्रतिबंध
इससे पहले यूएर्इ की सरकार ने केरल राज्य पर प्रतिबंध लगाते हुए फलों आैर सब्जियों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। वास्तव में केरल में निपाह वायरस फैल गया था। जिसकी वजह से कर्इ लोगों की जानें भी चली गर्इ थी। एेसे में यह वायरस यूएर्इ में फलों आैर सब्जियों के थ्रू ना पहुंच जाएं इसलिए सभी तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए थे। जिसकी वजह से केरल की इकोनाॅमी को 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ था। अब जब केरल में देश की सबसे बड़ी तबाही का मंजर चल रहा हो तो यूएर्इ ने अपना दिल बड़ा करते हुए इतनी बड़ी मदद की पेशकश कर दी है।
यूएर्इ के व्यापारियों ने भी करोड़ों रुपए दान
यूएर्इ की सरकार से पहले यूएर्इ में रहे भारतीय बिजनेमैन ने भी केरल बाढ़ पीड़ितों की करोड़ोें रुपयों की मदद की है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के एक व्यापारी ने भारत के बाढ़ प्रभावित राज्य केरल की आर्थिक सहायता के लिए 26 लाख दिरहम (707, 837 डॉलर) का दान दिया है। भारतीय रुपए में देखा जाए तो यह दान 4,94,03,483 रुपए का है। राशि का लगभग आधा हिस्सा केरल के मुख्यमंत्री राहत निधि जबकि शेष चिकित्सा सहायता के लिए आवंटित किया जाएगा। इसके अलावा करीब आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत भेजी है। यानी यूएर्इ के व्यापारियों की आेर से कुल 12.5 करोड़ रुपए केरल राज्य को दिए गए हैं।
20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का हो चुका है नुकसान
केरल राज्य में इस तबाही की वजह से 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। ये आंकड़ा एसोचैम का है। सीएम ने केंद्र की मोदी सरकार की आेर से 2000 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। लेकिन सरकार ने 500 करोड़ रुपए की राहत दी थी। जिसके सोशल मीडिया पर केंद्र सरकार को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। सरकार के विज्ञापनों के खर्चाें आैर पीएम मोदी की विदेश यात्राआें के खर्चों को गिनाना शुरू कर दिया था।
ये भी पढ़ें