शिक्षा

बारह साल के कार्लोस ने बदल डाला 100 साल का इतिहास

कार्लोस ने मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओबरादोर से कहा है कि वे गलती न दोहराएं जो पिछले राष्ट्रपतियों ने की थीं। नेताओं को देश का खयाल रखना होगा, जैसे मैं अपना खयाल रखता हूं।
2 min read
• •
Updated: 25 Sep 2018, 10:00 AM IST
kids, carlos, college, 100 year, history, mexico
बारह साल के कार्लोस ने बदल डाला 100 साल का इतिहास

कार्लोस सांमामारिया महज बारह साल के हैं। इन्हें जब कोई जीनियस कहता है तो वे कहते हैं कि ये शब्द इन्हें पसंद नहीं है। हाल ही इन्हें मैक्सिको नेशनल यूनिवर्सिटी में दाखिला मिला है जहां से ये बायोमेडिकल फिजिक्स से स्नातक की पढ़ाई करेंगे जो कॉलेज के 100 वर्षों के इतिहास में पहली बार हुआ है।

इससे पहले ये यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ केमेस्ट्री के जेनेटिक्स साइंस सेंटर में काम कर चुके हैं। नौ साल की उम्र से ही इन्हें कैलकुलस और फिजिक्स में रुचि, इसके बाद से ही एनालिटिकल केमेस्ट्री, बायोकेमेस्ट्री और बायोलॉजी विषय को लेकर अलग-अलग यूनिवर्सिटी में होन वाले कार्यक्रमों में भाग लेने लगे थे। जब इनसे पूछा गया कि क्या कभी आप अपनी इंटेलिजेंस को लेकर अकेला महसूस करते हैं तो इन्होंने जवाब दिया था कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। मैं खुद को एक यूनिवर्सिटी मानता हूं और केमेस्ट्री मेरा सबसे पसंदीदा विषय है। मां अरसेलिया डायज कहती हैं कि उनके बेटे ने उन्हें नई पहचान दी है जिसने पूरे परिवार को गौरवान्वित किया है।

कार्लोस का सपना कम उम्र में वो हर मुकाम हासिल करना है जिससे इनकी उम्र के दूसरे बच्चे भी इनके जैसा बनने की कोशिश करें। कार्लोस रोजाना तीन से चार घंटे पढ़ाई करते हैं। दोस्तों के साथ बैडमिंटन, स्नूकर और चेस खेलना पसंद करते हैं। इनके दोस्त जब इन्हें जीनियस कॉर्लोस कहकर बुलाते हैं तो ये उन्हें ऐसा करने से मना करते हैं। अकेलापन महसूस करने के सवाल पर कहते हैं कि मैं खुद को एक यूनिवर्सिटी मानता हूं।

हमारे लिए सब समान

वहीं, कॉलेज प्रशासन ने कॉर्लोस को लेकर कहा है कि वे हमारे लिए अन्य बच्चों की तरह ही हैं। कम उम्र में इस मुकाम पर पहुंचने के लिए हमारी तरफ से उन्हें कोई रियायत या विशेष तरह की सुविधा नहीं दी जाएगी। यूनिवर्सिटी उम्मीद करती है कि कार्लोस अपनी पढ़ाई अच्छे ढंग से करने के बाद अपने सपने पूरे करेंगे और भविष्य में कॉलेज के साथ देश का नाम रोशन करेंगे जो सभी को प्रेरित करेगा।

कार्लोस ने मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओबरादोर से कहा है कि वे गलती न दोहराएं जो पिछले राष्ट्रपतियों ने की थीं। नेताओं को देश का खयाल रखना होगा, जैसे मैं अपना खयाल रखता हूं। हमारा देश ऐसे लोगों से भरा है जो सपने देखते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जिनके पास कोई सपना नहीं है क्योंकि उनके पास कोई मौका नहीं है।

Published on:
Also Read
View All
PhD New Rule: बिना थीसिस लिखे भी मिलेगी Phd की डिग्री, इस IIT ने शुरू किया नया स्टार्टअप मॉडल; प्रोडक्ट बनाकर कमाने होंगे 10 लाख रुपये

राजस्थान में 211 प्राचार्यों के कार्यग्रहण नहीं करने पर शिक्षा विभाग सख्त, मांगी विस्तृत रिपोर्ट,जयपुर में सबसे अधिक 34 प्रकरण

RRB Station Master Recruitment 2026: रेलवे में स्टेशन मास्टर के पदों पर निकली भर्ती, पहली बार अजमेर बोर्ड कराएगा परीक्षा, जानिए सैलरी और नए नियम

स्कूलों में चलेगा ई-वेस्ट जागरूकता अभियान, क्विज से सीखेंगे बच्चे इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सही प्रबंधन

UPESSC UP TGT Recruitment 2026: यूपी में सहायक अध्यापक के 17,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू; जानिए पूरी डिटेल