10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उच्च शिक्षा के लिए भारतीय स्टुडेंट्स के लिए ये हैं 6 बेहतरीन देश

उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए भारतीय स्टुडेंट्स विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 16 Sep 2018, 4:32 PM IST

Study

Study

उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए भारतीय स्टुडेंट्स विदेशी विश्वविद्यालयों में दाखिला लेते हैं। यही वजह है कि दूसरे देशों में भारतीय स्टुडेंट्स की संख्या काफी बढ़ी है। विदेश से पढ़ाई करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि इंडियन जॉब मार्केट में भारतीय विश्वविद्यालयों के मुकाबले विदेशी डिग्रियों को ज्यादा महत्व दिया जाना। इसके अतिरिक्त कई देशों के विश्वविद्यालय बेहतर उच्च शिक्षा, बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हैं। साथ ही भारतीय विश्वविद्यालयों की तुलना में अनुसंधान पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं।

भारतीय स्टुडेंट्स के लिए ये हैं छह सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय अध्ययन स्थल

-जर्मनी : यूरोप में पढ़ाई करने की बात आती है तो विदेशी स्टुडेंट्स के लिए जर्मनी शीर्ष स्थानों में से एक है। हालांकि, यह सच है कि पढ़ाई के मामले में जर्मनी भले ही इंग्लैंड से पीछे है, लेकिन धीरे-धीरे और निरंतर जर्मनी के शैक्षणिक संस्थान दूसरे देशों के स्टुडेंट्स के बीच मशहूर होते जा रहे हैं। पढ़ाई को लेकर यूनेस्को द्वारा बनाई गई सूची में जर्मनी विदेशी स्टुडेंट्स के लिए शीर्ष पांच गंतव्यों में जर्मनी का स्थान आता है। जर्मनी बेहद कम खर्चे में विश्वस्तरीय शिक्षा मुहैया करवाता है। अधिकतर सार्वजनिक विश्वविद्यालय पढ़ाई के लिए बेहद कम या कोई फीस नहीं लेते हैं। वहां की अर्थव्यवस्था भी बेहद लागत प्रभावी है।

-न्यूजीलैंड : उच्च शिक्षा के लिए न्यूजीलैंड भी धीरे-धीरे स्टुडेंट्स के बीच मशहूर हो रहा है। यहां के विश्वविद्यालय दुनिया के टॉप 500 यूनिवर्सिटी में अपना स्थान रखते हैं। यहां कई निजी व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ साथ 20 पॉलीटैक्नीक और तकनीकी इंस्टीट्यूट हैं।

-कनाडा : उच्च शिक्षा के लिए कनाडा दुनिया के टॉप देशों में स्थान रखता है। यहां का दोस्ताना माहौल मुख्य वजह है जिसके चलते विदेशी स्टुडेंट्स कनाडा में पढ़ाई करना चाहते हैं। कनाडा एक विविध, वैश्वीकृत अर्थव्यवस्था है जो छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्व शिक्षा प्रदान करता है और यही वजह है कि भारतीय स्टुडेंट्स यहां पढऩे के लिए आना चाहते हैं। साथ ही, स्टुडेंट्स को यहां की नागरिगता भी आसानी से मिल जाती है और बेहतर जॉब्स ढूंढऩे में भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं आती है।

-यूके : दुनिया की सबसे बेहतरीन और दो पुरानी यूनिवर्सिटी-ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज यूनाइटेड किंग्डम में ही स्थित है। विभिन्न कोर्सेस में स्नातक और मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के लिए ही भारत सहित दुनिया भर के स्टुडेंट्स यहां पढ़ाई के लिए आते हैं। यहां की शिक्षा प्रणाली बेहद शानदार है। यूके स्टुडेंट्स को छात्रवृत्ति भी मुहैया करवाता है जो अंशकालिक और यहां तक पूर्णकालिक भी हो सकती है। यूके जो छात्रवृत्ति मुहैया करवाता है वे हैं कॉमनवेल्थ, ग्रेट और रोड्स।

-आस्ट्रेलिया : आस्ट्रेलिया में विभिन्न विश्वविद्यालय हैं जो दुनिया के शीर्ष एक प्रतिशत के अंतर्गत आते हैं और उनकी विश्वसनीय प्रतिष्ठा है। यहां की शिक्षा प्रणाली स्टुडेंट्स के अनुकूल है और उनके समग्र विकास में मदद करती है। स्टुडेंट्स आमतौर पर ऑस्ट्रेलिया में हॉस्पिटेलिटी, प्रबंधन, जीवन विज्ञान, इंजीनियरिंग और स्वास्थ्य जैसे पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेते हैं।

-यूएसए (संयुक्त राज्य अमरीका) : पढ़ाई के लिए भारतीय सहित दुनियाभर के स्टुडेंट्स की पहली पसंद अमरीका है। हार्वड, स्टैनफोर्ड, एमआईटी, प्रिंस्टन, येल, आदि जैसे कई मशहूर विश्वविद्यालय अमरीका में ही हैं। स्टुडेंट्स आमतौर पर यूएसए में वित्त, कानून, व्यापार, सामाजिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन लेना पसंद करते हैं।