शिक्षा

प्रवेश के लिए आधार की जरूरत नहीं : लखनऊ यूनिवर्सिटी

प्रवेश के लिए आधार की जरूरत नहीं : लखनऊ यूनिवर्सिटी
less than 1 minute read
May 05, 2018
Luknow University
लखनऊ यूनिवर्सिटी ने एक गाइडलाइन जारी कर अपने उस आदेश में संशोधन किया है जिसमें कहा गया था कि ऑनलाइन प्रवेश लेने के लिए फॉर्म भरते वक्त उम्मीदवारों को आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। यूनिवर्सिटी के निदेशक (पीआर) प्रोफेसर एन के पांडे की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ में दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त उम्मीदवारों को अपना आधार नंबर देना अनिवार्य नहीं होगा।
Published on:
05 May 2018 01:22 pm