
AAI JE Recruitment 2025: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान में कुल 976 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 सितंबर 2025 है।
जूनियर एग्जीक्यूटिव (आर्किटेक्चर): 11 पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सिविल इंजीनियरिंग): 199 पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग): 208 पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इलेक्ट्रॉनिक्स): 527 पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव (इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी): 31 पद
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ग्रुप B: E-1 लेवल) का वेतन 40,000 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 1,40,000 रुपये तक है जिसमें हर साल 3% बढ़ोतरी होती है।
चयन की प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, इसके बाद एप्लीकेशन वेरिफिकेशन, वॉइस टेस्ट, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, मेडिकल टेस्ट और बैकग्राउंड वेरिफिकेशन शामिल हैं।
सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है। महिलाओं, AAI में 1 साल की अप्रेंटिसशिप पूरी करने वाले उम्मीदवारों और SC/ST/PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।