शिक्षा

Admission Alert: IIT, मद्रास से ऑनलाइन बीएससी कोर्स करने का मौका

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने अपने ऑनलाइन बीएससी डिग्री एंड डिप्लोमा प्रोग्राम इन प्रोग्रामिंग एंड डेटा साइंस के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Aug 2020, 1:21 PM IST
Admission Alert, career courses, career course, engineering courses, admission, education news in hindi, education, top college, top university, PG Diploma, graduation, PG Course
education news in hindi, education, admission alert, admission, exam, result,

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने अपने ऑनलाइन बीएससी डिग्री एंड डिप्लोमा प्रोग्राम इन प्रोग्रामिंग एंड डेटा साइंस के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रोग्राम का पहला बैच जनवरी 2021 में शुरू होगा। इच्छुक आवेदक 15 सितंबर 2020 को सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीएससी के लिए योग्य आवेदकों का चयन क्वालिफायर परीक्षा के जरिए होगा।

क्या है योग्यता
जरूरी है कि आवेदकों ने कक्षा 10 में गणित और अंग्रेजी विषय पढ़े हों और उन्होंने कक्षा 12वीं पास की हो। इसके अलावा जरूरी है कि आवेदक वर्तमान में कैंपस मोड में बैचलर्स डिग्री कर रहे हों या कैंपस/ ऑनलाइन/ डिस्टेंस किसी भी मोड में बैचलर्स डिग्री कर चुके हों। अगर किसी आवेदक के पास कैंपस मोड में 12वीं कक्षा के बाद 1 साल, 2 साल या 3 साल का डिप्लोमा है, तो वह भी आवेदन कर सकता है।

कैसे होगा चयन
चयन के लिए आवेदकों को एक क्वालिफायर प्रोसेस से गुजरना होगा जो करीब 1 महीने का होगा। इसकी जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस प्रोसेस में औसत असाइनमेंट स्कोर लाने वाले ही 3 घंटे की क्वालिफायर परीक्षा दे सकेंगे। इस परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम टोटल क्वालिफायर एग्जाम स्कोर और हर विषय में न्यूनतम क्वालिफायर एग्जाम स्कोर की जरूरत होगी।

कैसे करें अप्लाई
आवेदक संस्थान की वेबसाइट www.onlinedegree.iitm.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को 3000 रुपए की आवेदन फीस भी जमा करवानी होगी। हालांकि, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैटेगिरी के आवेदकों को 1500 रुपए और एससी/ एसटी कैटेगिरी के पीडब्ल्यूडी वर्ग के आवेदकों को 750 रुपए की आवेदन फीस जमा करवानी होगी।

Published on: