शिक्षा

होमगार्ड भर्ती के बाद BSSC ने अब इन पदों पर निकाली भर्ती, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी जानकारी

BSSC: इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो लिखित परीक्षा (75 अंक) और अनुभव आधारित अंक (25 अंक)शामिल होंगे। संविदा पर कार्य करने वाले उम्मीदवारों को अनुभव के आधार पर अधिकतम 35 अंक मिल सकते हैं।
2 min read
Apr 01, 2025
BSSC
BSSC

BSSC Vacancy 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती और होमगार्ड भर्ती के बाद बिहार में अब एक और भर्ती का ऐलान किया गया है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने अवर सांख्यिकी पदाधिकारी और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के 682 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है, जो 21 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान 19 अप्रैल 2025 तक करना होगा।

BSSC: इन पदों पर होगी भर्ती


इस भर्ती के माध्यम से कुल 682 पदों पर सीटों को भरा जाना है। जिनमें से विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण तय किये गए हैं।
अनारक्षित (UR):313 पद
अनुसूचित जाति (SC): 98 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 07 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC): 112 पद
पिछड़ा वर्ग (BC): 62 पद
पिछड़ा वर्ग की महिला (WBC): 22 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 68 पद
महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण: 231 पद

BSSC Recruitment: ये है चयन प्रक्रिया


इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो लिखित परीक्षा (75 अंक) और अनुभव आधारित अंक (25 अंक)शामिल होंगे। संविदा पर कार्य करने वाले उम्मीदवारों को अनुभव के आधार पर अधिकतम 35 अंक मिल सकते हैं।
प्रति कार्यरत वर्ष के लिए 5 अंक मिलेंगे और यदि उम्मीदवार पूरे वर्ष कार्यरत नहीं रहा है, तो अनुपातिक अंक जोड़े जाएंगे।

आयु सीमा
सामान्य वर्ग (पुरुष): 21 से 37 वर्ष
सामान्य वर्ग (महिला): 21 से 40 वर्ष
-पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला): 21 से 40 वर्ष
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला): 21 से 42 वर्ष

न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स
अनारक्षित और पिछड़ा वर्ग: 40%
अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 36.5%
अनुसूचित जाति/जनजाति: 34%
महिला अभ्यर्थी: 32%
दिव्यांग उम्मीदवार: 32%

प्रारंभिक परीक्षा
प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (MCQ) की होगी।
सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर आधारित एक प्रश्न पत्र होगा, जिसमें ये विषय शामिल होंगे:
सामान्य अध्ययन
सामान्य विज्ञान और गणित
मानसिक क्षमता परीक्षण

Updated on:
01 Apr 2025 03:38 pm
Published on:
01 Apr 2025 03:38 pm