शिक्षा

CUET PG 2025 Answer Key जारी होने के बाद ऐसे कर पाएंगे आपत्ति दर्ज, जानें स्टेप-बाय स्टेप प्रोसेस

CUET PG 2025 परीक्षा में लगभग 4.12 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। यह परीक्षा 16 दिनों में 43 शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी। परीक्षा में सही उत्तर पर 4 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की जाती है।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2025, 9:58 AM IST
CUET PG 2025 Answer Key
CUET PG 2025 Answer Key

National Testing Agency (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2025 की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जारी कर दी है। यह आंसर-की कुल 157 विषयों के लिए उपलब्ध कराई गई है। परीक्षा का आयोजन 13 मार्च से 1 अप्रैल 2025 तक पूरे देश में कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में किया गया था।

CUET PG 2025 Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और अंतिम तिथि

जो भी अभ्यर्थी आंसर-की में किसी उत्तर को लेकर आपत्ति जताना चाहते हैं, वे 24 अप्रैल रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक आपत्ति के लिए 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जो कि ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है। प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद एनटीए अंतिम आंसर-की और परिणाम जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी हो सकते हैं।

CUET PG 2025: ऐसे कर सकते हैं आपत्ति दर्ज


आपत्ति दर्ज करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं।
उसके बाद ‘CUET PG 2025 Provisional Answer Key’ के लिंक पर क्लिक करें

लॉगिन के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें

जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें और अपना कारण दें

शुल्क का भुगतान कर सबमिट करें

    CUET PG 2025: परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

    CUET PG 2025 परीक्षा में लगभग 4.12 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। यह परीक्षा 16 दिनों में 43 शिफ्ट्स में आयोजित की गई थी। परीक्षा में सही उत्तर पर 4 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक की कटौती की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से सफल अभ्यर्थियों को दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) समेत अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में मास्टर कोर्सों में एडमिशन मिलेगा।

    Updated on:
    23 Apr 2025, 9:58 AM IST
    Published on: