6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi University Vacancy: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्तियां, मिलेगी मोटी सैलेरी, बस होनी चाहिए यह योग्यता

Delhi University Vacancy: दिल्ली यूनिवर्सिटी के मैत्रेयी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका है। बता दें कि, असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्तियां बॉटनी, कॉमर्स और पंजाबी सब्जेक्ट के लिए होगी। जानिए सैलरी, योग्यता और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mohsina Bano

Dec 20, 2025

Promoted Professors Seniority List (Image Source: Freepik)

Promoted Professors Seniority List (Image Source: Freepik)

Delhi University Vacancy: दिल्ली यूनिवर्सिटी के मैत्रेयी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 26 रिक्त पदों पर वैकेंसी निकली है। असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती बॉटनी, कॉमर्स और पंजाबी सब्जेक्ट के लिए कि जाएगी। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 22 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए दिए गए विषयों में कम से कम 55 परसेंट अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही नेट परीक्षा पास या पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। जबकि आयु सीमा यूजीसी के नियम के अनुसार तय की गई है।

Delhi University Vacancy: सैलरी और आवेदन शुल्क कितना रहेगा?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के मैत्रेयी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए सैलेरी 65000-85000 रुपये तय की गई है। इस की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के आधार पर ही चयन किए जाएंगे। जनरल, ओबीसी और इडब्लूएस कैटेगरी के लिए एप्लिकेशन फिस 500 रुपये रहेगी। एससी, एसटी वर्ग, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए आवेदन फ्री रहेेगा।

Delhi University: आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले मैत्रेयी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.maitrey.ac.in पर लॉगइन करें।
  • होमपेज पर 'Notices' सेक्शन पर जांए और भर्ती से संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • कैंडिडेट्स इसे अच्छे से पढ़ लें और योग्यता की जांच करलें।
  • अब नोटिफिकेशन में दिए गए लिंक colrec.uod.ac.in पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद दिए गए निर्देशानुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

यूपी में आएगी लाखों नौकरी

उत्तर प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साढ़े आठ सालों में 8.5 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है। 2026 में डेढ़ लाख नई भर्तियों के साथ यह आंकड़ा 10 लाख तक पहुंच जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि, एक ही साल में इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां होना प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होगा। इससे न केवल बेरोजगारी कम होगी बल्कि सरकारी सेवाओं की क्वालिटी में भी सुधार आएगा।