शिक्षा

India Pakistan Conflict: भारत पाक तनाव के बीच जानिए क्या है LOC और LAC, दोनों हैं अलग

India Pakistan Conflict: कई बार सीमा विवाद को लेकर दो देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन जाती है। ऐसे में हमें अपनी सीमाओं के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। आइए, जानते हैं कि LOC और LAC में क्या अंतर है-
2 min read
May 09, 2025
India Pakistan Conflict

India Pakistan Conflict: भारत और पाकिस्तान के बीच फिलहाल तनाव की स्थिति है। इससे पहले भी भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा को लेकर विवाद रहे हैं। कई बार सीमा विवाद को लेकर दो देशों के बीच युद्ध की स्थिति बन जाती है। ऐसे में हमें अपनी सीमाओं के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। आइए, जानते हैं कि LOC और LAC में क्या अंतर है-

क्या है एलओसी (What is LOC) 

LOC जिसे लाइन ऑफ कंट्रोल कहा जाता है, भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा है। यह एक लाइव लाइन है, जहां दो देश आमना-सामना करते हैं और फायरिंग होती है। यह सीमा स्पष्ट रूप से सेना द्वारा सीमांकित है।

LOC की मजबूती के लिए इसे मजबूत बाड़ और नियंत्रण चौकियों से सुरक्षित किया गया है। यह रेखा भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 में खींची गई करीब 740 किलोमीटर लंबी सीमा रेखा है। LOC का भारतीय भाग (दक्षिणी और पूर्वी भाग) जम्मू और कश्मीर के रूप में जाना जाता है जो कश्मीर का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा है

एलएसी क्या है (What is LAC)

एलएसी को लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल कहा जाता है जोकि भारत और चीन के बीच एक वास्तविक रेखा है। यह रेखा 4,057 किलोमीटर लंबी है और यह जम्मू-कश्मीर में भारत अधिकृत क्षेत्र और चीन अधिकृत क्षेत्र अक्साई चीन को अलग करती है। यह रेखा भी LOC की तरह युद्ध विराम रेखा है। 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध के बाद दोनों देशों की सेनाएं जहां तैनात थीं, उसे ही वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) कहा गया। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों देशों के बीच कोई आधिकारिक समझौता नहीं हुआ था।

LAC पर कोई स्पष्ट रूप से सीमांकन नहीं है। LAC भारतीय नियंत्रित क्षेत्र को चीनी-नियंत्रित क्षेत्र से अलग करता है। LAC को तीन क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, लद्दाख में पश्चिमी क्षेत्र, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मध्य क्षेत्र और पूर्वी क्षेत्र जो अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम तक फैला है।