19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tiger Shroff: कितने पढ़े-लिखे हैं टाइगर श्रॉफ, कहां से की पढ़ाई; जानिए कॉलेज ड्रॉपआउट होने के पीछे की दिलचस्प वजह

Tiger Shroff News: टाइगर श्रॉफ ने कहां से की स्कूली पढ़ाई? जानें उनकी एजुकेशन, कॉलेज की पढ़ाई अधूरी रहने की वजह और 12वीं के बाद फिल्मी करियर शुरू होने की कहानी...
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Mohsina Bano

•

Oct 19, 2026

Tiger Shroff, Tiger Shroff Education, Tiger Shroff Firing,Tiger Shroff News

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ कहां तक पढ़े हैं (PC: X/@iTIGERSHROF)

Tiger Shroff Qualification: बॉलीवुड के जाने माने एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर मुंबई के जुहू में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने सबको चौंका दिया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद से एक्टर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस खौफनाक घटना के बाद से इंटरनेट पर लोग टाइगर की निजी जिंदगी और उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में काफी सर्च कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि अपनी शानदार फिटनेस और एक्शन से सबको हैरान करने वाले टाइगर श्रॉफ आखिर कितने पढ़े लिखे हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में क्यों छोड़ दी थी।

अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से की है स्कूली पढ़ाई

दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ का जन्म 2 मार्च, 1990 को मुंबई में हुआ था। टाइगर ने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पूरी की है। स्कूली पढ़ाई खत्म होने के बाद टाइगर ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए जानी-मानी एमिटी यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था लेकिन वह अपनी कॉलेज की डिग्री पूरी नहीं कर सके।

12वीं के तुरंत बाद मिल गई थी पहली फिल्म

टाइगर श्रॉफ के कॉलेज ड्रॉपआउट होने के पीछे एक बड़ी वजह उनका बॉलीवुड करियर रहा है। दरअसल 12वीं कक्षा पास करने के तुरंत बाद ही उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। साल 2014 में उन्हें अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म 'हीरोपंती' मिल गई। दर्शकों ने इस फिल्म और टाइगर के एक्शन को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित होने के बाद टाइगर ने अपना पूरा ध्यान एक्टिंग डांस और फिटनेस पर लगा दिया जिसके चलते उनकी कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छूट गई।

टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर में एक्शन और डांस पर खास पहचान बनाई है। उनकी फिटनेस और स्टंट करने की क्षमता भी चर्चा में रहती है। फिल्म ‘हीरोपंती’ से शुरुआत करने के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बनाई।

क्या है टाइगर श्रॉफ के जुहू फायरिंग का पूरा मामला

आपको बता दें कि रविवार को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर अचानक दो अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी थीं। इस जानलेवा हमले में उनके ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं जबकि टाइगर को भी हल्की चोटें लगी हैं। इस वारदात के बाद कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंग का कहना है कि उन्होंने टाइगर को सलमान खान के साथ काम न करने की चेतावनी दी थी लेकिन टाइगर ने यह बात नहीं मानी जिसके चलते उन पर यह हमला किया गया है। हालांकि, घटना से जुड़े सभी तथ्यों और दावों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।