शिक्षा

JEE Advanced 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

JEE Advanced 2025: इसमें आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 3,200 रूपये आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे। वहीं महिला, SC, ST एवं PwD वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,600 रूपये का भुगतान करना होगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Apr 2025, 12:25 PM IST
JEE Advanced 2025
JEE Advanced 2025

JEE Advanced Registration Starts: Indian Institute of Technology (IIT) Kanpur ने JEE Advanced 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अप्रैल से आरंभ कर दी है। जो अभ्यर्थी JEE Main 2025 परीक्षा में सफल हो चुके हैं, वे अब JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 2 मई 2025 निर्धारित की गई है, जबकि शुल्क का भुगतान 5 मई 2025 तक किया जा सकेगा।

JEE Advanced 2025: इतना लगेगा आवेदन शुल्क


इसमें आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 3,200 रूपये आवेदन शुल्क के तौर पर देने होंगे। वहीं महिला, SC, ST एवं PwD वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,600 रूपये का भुगतान करना होगा। इस बात पर ध्यान देने की जरुरत है कि एक बार भुगतान किया गया शुल्क न तो वापस किया जाएगा और न ही किसी अन्य के नाम ट्रांसफर होगा।

JEE Advanced Registration Starts: ऐसे कर सकते हैं आवेदन


आवेदन करने के लिए आधिकारिक पोर्टल jeeadv.ac.in पर जाएं।
उसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
आवश्यक जानकारियां भरें और आवेदन पत्र पूरा करें।
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र सबमिट करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड कर लें।
भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

JEE Advanced 2025: जानें परीक्षा पैटर्न


परीक्षा पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। जिसमें Paper 1 और Paper 2 शामिल है। प्रत्येक की अवधि तीन घंटे होगी। दोनों पेपर में उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा में Physics, Chemistry, Mathematics विषय से सवाल पूछे जाएंगे।

Updated on:
23 Apr 2025, 12:25 PM IST
Published on: