शिक्षा

Bihar Police Constable Driver के 4361 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, 12वीं पास सीधे इस लिंक से कर पाएंगे अप्लाई

CSBC Bihar Police Constable Driver: आवेदन की अंतिम तारीख 20 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर लें।
less than 1 minute read
• •
Jul 21, 2025
Bihar Police Suicide Theory
बिहार पुलिस। (फोटो सोर्स: पत्रिका)

Bihar Police Constable Driver: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना ने बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4361 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी csbc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 20 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे अंतिम तारीख से पहले आवेदन कर लें। चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के अंतर्गत ₹21,700 से ₹69,100 तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

Bihar Police Constable Driver Bharti: पदों का विवरण

अनारक्षित वर्ग (UR): 1772 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 436 पद
अनुसूचित जाति (SC): 632 पद
अनुसूचित जनजाति (ST): 24 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 757 पद
पिछड़ा वर्ग (BC): 492 पद
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं: 248 पद

Bihar Police Bharti: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही, हल्के और भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस भी अनिवार्य है।

आयु सीमा (1 अगस्त 2025 के अनुसार)

न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु:

सामान्य वर्ग (पुरुष): 25 वर्ष
पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष): 27 वर्ष
पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला): 28 वर्ष
अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष एवं महिला): 30 वर्ष

Bihar Police Constable Driver: शारीरिक मानदंड

ऊंचाई (Height)
सामान्य, पिछड़ा वर्ग (पुरुष): 165 सेमी
अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी/एसटी (पुरुष): 160 सेमी
सभी वर्ग की महिलाएं: 155 सेमी

सीना (Chest) – केवल पुरुष
सामान्य/पिछड़ा वर्ग: 81 सेमी (फुलाने पर 86 सेमी)
एससी/एसटी/अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 79 सेमी (फुलाने पर 84 सेमी)

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

SC/ST और सभी वर्ग की महिलाओं के लिए: ₹180
अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए: ₹675
आवेदन शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है।

Updated on:
21 Jul 2025 11:09 am
Published on:
21 Jul 2025 11:08 am