
IGNOU Admission 2026
IGNOU Admission 2026: विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जनवरी 2026 सेशन के ऑनलाइन कोर्सों में एडमिशन की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। अब छात्र 15 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले जो विद्यार्थी समय पर फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है।
IGNOU ने साफ किया है कि यह सुविधा सिर्फ ऑनलाइन मोड वाले कोर्सेज पर लागू होगी। इनमें यूजी,पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शामिल है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ODL (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) मोड की तारीखें अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले छात्र अपने कोर्स की श्रेणी जरूर जांच लें।
आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक समर्थ पोर्टल ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं।
उसके बाद ‘नया रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
जरूरी जानकारी भरकर फॉर्म पूरा करें।
पसंदीदा कोर्स चुनें।
फोटो, सिग्नेचर और मार्कशीट अपलोड करें।
ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करें।
अंत में आवेदन फॉर्म की कॉपी सुरक्षित रख लें।
पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर
10वीं की मार्कशीट (आयु प्रमाण के लिए)
12वीं या ग्रेजुएट की मार्कशीट (कोर्स के अनुसार)
आरक्षण प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
बीपीएल प्रमाण पत्र (यदि फीस में छूट लेनी हो)
Published on:
02 Mar 2026 10:48 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
