
Pharmacist Vacancy 2026(Image-Freepik)
Pharmacist Vacancy 2026: फार्मेसी कोर्स कर चुके युवाओं के लिए बढ़िया मौका सामने आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत की जाएगी। आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 29 मार्च 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
कुल 560 रिक्तियों में से 224 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। इसके अलावा 118 पद अनुसूचित जाति, 151 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 56 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और 11 पद अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए तय किए गए हैं।
इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा किया हो। साथ ही उनका रजिस्ट्रेशन स्टेट फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश में होना अनिवार्य है। एक और जरूरी शर्त है, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का वैध स्कोरकार्ड। PET के आधार पर ही मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। PET में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के अनुसार तय किया जाएगा।
Updated on:
03 Mar 2026 01:08 pm
Published on:
01 Mar 2026 03:16 pm
