शिक्षा

Bangladesh Election: कितनी डिग्रियां हैं बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान के पास? जानें पढ़ाई-लिखाई सहित अन्य बातें

तारिक रहमान पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे हैं। 1990 के दशक में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और देखते ही देखते पार्टी के भीतर मजबूत पकड़ बना ली।

2 min read
Feb 12, 2026
Bangladesh New Pm Tariq Rahman

Bangladesh Election: भारी उथल-पुथल से जूझ रहे बांग्लादेश को अपना नया पीएम मिल गया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) चीफ तारिक रहमान ने मंगलवार को बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस चुनाव में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें हासिल की। तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शामिल हो रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तारिक रहमान कौन हैं या वे कितने पढ़ें-लिखे हैं? आइये जानते हैं।

Tariq Rahman: कौन हैं तारिक रहमान?


तारिक रहमान पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान के बेटे हैं। यानी राजनीति उनके खून में है। 1990 के दशक में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और देखते ही देखते पार्टी के भीतर मजबूत पकड़ बना ली। 2001 से 2007 के बीच वे पार्टी रणनीति के अहम चेहरा बन गए थे। वे पर्दे के पीछे रहकर फैसले लेने और रणनीति बनाने के लिए जाने जाते थे। सार्वजनिक मंचों पर भले कम दिखाई देते हों, लेकिन संगठन पर उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती थी।

Who Is Tariq Rahman: जेल, आरोप और निर्वासन


2007 में हालात बदल गए। सैन्य समर्थित सरकार के दौरान उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और उन्हें जेल जाना पड़ा। बाद में वे इलाज के लिए लंदन चले गए। वहीं से उन्होंने पार्टी की कमान संभाली और राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। 2018 और 2021 में अदालतों ने उन्हें भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और 2004 के ग्रेनेड हमले से जुड़े मामलों में दोषी ठहराया था। लेकिन हालिया राजनीतिक बदलाव के बाद कई फैसले पलट दिए गए। शेख हसीना के पद छोड़ने के बाद कानूनी अड़चनें कम हुईं और उनकी वापसी का रास्ता साफ हुआ।

Tariq Rahman Education: शिक्षा और शुरुआती सफर


तारिक रहमान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बीएएफ शहीन कॉलेज, ढाका से की। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने 1985-86 में ढाका यूनिवर्सिटी के लॉ विभाग में दाखिला लिया। कुछ समय बाद उन्होंने विषय बदलकर इंटरनेशनल रिलेशन विभाग में एंट्री ले लिया। हालांकि उनकी पढ़ाई ज्यादा लंबी नहीं चली। ग्रेजुएशन के दूसरे साल में ही उन्होंने यूनिवर्सिटी छोड़ दिया और बिजनेस की राह पकड़ ली। उन्होंने टेक्सटाइल और शिपिंग क्षेत्र में काम शुरू किया।

Updated on:
17 Feb 2026 05:06 pm
Published on:
12 Feb 2026 05:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर