इस लिस्ट में वही बड़ी कंपनियां शामिल की जाती हैं जिनके पास 5,000 से ज्यादा कर्मचारी हों। साथ ही जो कई देशों में कर्मचारियों को भरोसेमंद, निष्पक्ष और सहयोगपूर्ण माहौल देती हो।
Top 10 best workplaces in the world: Fortune ने अपनी World's Best Workplaces 2025 लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में शामिल 25 वैश्विक कंपनियों में से 16 कंपनियों के भारत में भी सेंटर है ।
यह रैंकिंग Great Place to Work द्वारा तैयार की गई है, जिसने दुनिया भर के 9 मिलियन से ज्यादा सर्वे जवाबों और 2.5 करोड़ कर्मचारियों के अनुभवों का अध्ययन किया। इस डेटा के आधार पर यह लिस्ट तैयार की गई। जिसमें कई टॉप कंपनियों के नाम शामिल हैं।
इस लिस्ट में वही बड़ी कंपनियां शामिल की जाती हैं जिनके पास 5,000 से ज्यादा कर्मचारी हों। साथ ही जो कई देशों में कर्मचारियों को भरोसेमंद, निष्पक्ष और सहयोगपूर्ण माहौल देती हों, वही कंपनियां इस सर्वे में शामिल होती है। साथ ही जो कम से कम पांच क्षेत्रीय 'Best Workplace' सूचियों में शामिल हुई हों
इस साल की लिस्ट में हॉस्पिटैलिटी, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, फाइनेंस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की बड़ी कंपनियां शामिल हैं। जिसमें Hilton, DHL Express, Cisco, Accenture, Marriott International, AbbVie, TP, Stryker, Salesforce, MetLife, ServiceNow, Specsavers, Siemens Healthineers, Experian, Nvidia, Cadence, Allianz, Dow, Viatris, Adobe, CrowdStrike, SC Johnson, Trek Bicycle, Hilti और Admiral Group जैसी कंपनियां शामिल हैं।
| Rank | Company Name | India Operations |
|---|---|---|
| 1 | Hilton | YES |
| 2 | DHL Express | YES |
| 3 | Cisco | YES |
| 4 | Accenture | YES |
| 5 | Marriott International | YES |
| 6 | AbbVie | YES |
| 7 | TP | NO |
| 8 | Stryker | YES |
| 9 | Salesforce | YES |
| 10 | MetLife | YES |
| 11 | ServiceNow | YES |
| 12 | Specsavers | NO |
| 13 | Siemens Healthineers | NO |
| 14 | Experian | NO |
| 15 | Nvidia | YES |
| 16 | Cadence | YES |
| 17 | Allianz | NO |
| 18 | Dow | NO |
| 19 | Viatris | NO |
| 20 | Adobe | YES |
| 21 | CrowdStrike | NO |
| 22 | SC Johnson | YES |
| 23 | Trek Bicycle | NO |
| 24 | Hilti | YES |
| 25 | Admiral Group | NO |
इस सर्वे की बात करें तो इसमें ग्रेट प्लेस टू वर्क अपने Trust Index सर्वे के जरिए कर्मचारियों से गोपनीय फीडबैक लेता है। इसमें कंपनी के कार्यसंस्कृति, माहौल और कर्मचारियों के अनुभवों का आकलन किया जाता है। इसके अलावा कंपनियों के समाज पर प्रभाव और वैश्विक स्तर पर अच्छे कार्यस्थल बनाने के प्रयासों को भी देखा जाता है।