शिक्षा

NIOS के फर्जी वेबसाइटों से सावधान! एनआईओएस ने जारी की फेक वेबसाइट, यूट्यूब चैनलों की लिस्ट

NIOS के मुताबिक, कुछ वेबसाइट और मोबाइल ऐप एनआईओएस से जुड़ी गलत जानकारी फैला रहे हैं। ये लोग कोर्स, एडमिशन, रिजल्ट और सर्टिफिकेट से जुड़ी झूठी बातें बताकर छात्रों और शिक्षकों को भ्रमित कर रहे हैं।

2 min read
Feb 21, 2026
NIOS

NIOS: देशभर में ओपन स्कूलिंग की पढ़ाई कराने वाला राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अहम जानकारी छात्रों के साथ शेयर की है। संस्थान के नाम पर 150 से अधिक फर्जी वेबसाइट और यू-ट्यूब चैनल चलाए जा रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए अभ्यर्थियों को गुमराह किया जा रहा है और कई मामलों में उनसे पैसे भी वसूले जा रहे हैं। NIOS ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। संस्थान ने साफ कहा है कि कई नकली वेबसाइटों ने अपने होम पेज और कंटेंट को इस तरह तैयार किया है कि पहली नजर में वे बिल्कुल असली वेबसाइट जैसी दिखती हैं। असली और नकली में फर्क करना आसान नहीं है, यही वजह है कि कई लोग इनके झांसे में आ रहे हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को nios.ac.in के अलावा कोई और वेबसाइट एनआईओएस के नाम से काम करती दिखे, तो उसकी जानकारी तुरंत sap@nios.ac.in पर भेजने को कहा गया है।

NIOS: भ्रामक जानकारी और धोखाधड़ी का खेल


संस्थान के मुताबिक, कुछ वेबसाइट और मोबाइल ऐप एनआईओएस से जुड़ी गलत जानकारी फैला रहे हैं। ये लोग कोर्स, एडमिशन, रिजल्ट और सर्टिफिकेट से जुड़ी झूठी बातें बताकर छात्रों और शिक्षकों को भ्रमित कर रहे हैं। कई साइट्स पर व्हाट्सऐप नंबर भी दिए गए हैं, जिनके जरिए फीस या रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। एनआईओएस ने साफ किया है कि उससे जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध है।

NIOS Latest Notice: सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें विजिट


अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर ही जाएं। इसके अलावा अगर कोई दूसरी वेबसाइट एनआईओएस की सामग्री दिखाती हुई नजर आए तो उसे तुरंत संदिग्ध मानें। संस्थान ने यह भी कहा है कि ऐसी फर्जी वेबसाइटों या ऐप्स पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल या बैंक डिटेल बिल्कुल शेयर न करें। इससे आपकी निजी जानकारी गलत हाथों में जा सकती है। फिलहाल एनआईओएस के जरिए छह महीने के ब्रिज कोर्स में शिक्षकों का नामांकन चल रहा है। उन छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

क्या करें, क्या न करें


केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें
किसी अनजान व्हाट्सऐप नंबर पर पैसे न भेजें
अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें
संदिग्ध लिंक या ऐप डाउनलोड न करें

देखें लिस्ट

क्रमांकमोबाइल नंबर
19599279672
28882104776
38002388088
47303838500
59839065533
69792111121
79935035316
87518177177
99235987973
107518400634
117518600387
127654088391
139643480201
147982449432
Published on:
21 Feb 2026 11:22 am
Also Read
View All

अगली खबर