15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Board Result 2026 Out: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट नहीं देख पा रहे, सीधे इस लिंक से करें डाउनलोड

MP Board Result 2026 Out: मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित।रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट स्लो हो जाती है या क्रैश हो जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स डिजीलॉकर (DigiLocker) पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Mohsina Bano

Apr 15, 2026

MP Board 10th 12th Result 2026 Out, MPBSE Result direct link, Pratibha Singh Solanki Panna topper,MP Board Result 2026 DigiLocker

MP Board Result 2026 Out (Official Website)

MP Board 10th 12th Result 2026 Direct Link: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने मुख्यमंत्री निवास स्थान से घोषित किए। इस साल के नतीजों में सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं मेरिट लिस्ट में भी बेटियों का दबदबा रहा। बता दें इस साल मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में लगभग 7 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

MP Board Second Chance Exam Date: सप्लीमेंट्री सिस्टम खत्म

एमपी बोर्ड ने इस साल से एक ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब सप्लीमेंट्री परीक्षा की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। इसकी जगह सेकेंड चांस एग्जाम (रुक जाना नहीं की तर्ज पर) कराया जाएगा। यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी। इसमें वे स्टूडेंट्स भी बैठ सकेंगे जो फेल हुए हैं, और वे भी जो पास होने के बावजूद अपने स्कोर में इम्प्रूवमेंट चाहते हैं।

MP Board Result 2026: वेबसाइट क्रैश होने पर न हों परेशान

रिजल्ट जारी होते ही एक साथ लाखों छात्रों के वेबसाइट पर आने से सर्वर स्लो हो सकता है। ऐसे में बोर्ड ने स्टूडेंट्स को धैर्य रखने और वैकल्पिक वेबसाइटों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। स्टूडेंट्स mpbse.nic.in के अलावा mpresults.nic.in और result.mponline.gov.in पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

MPBSE Result Direct Link: ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

स्टूडेंट्स बोर्ड की इन आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं-

  • सबसे पहले mpresults.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
  • 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी। छात्र इसे डाउनलोड कर प्रिंट ले लें।

MP Board Result 2026 on DigiLocker: डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

यदि आप पहली बार डिजीलॉकर का उपयोग कर रहे हैं तो इन स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या अपने स्मार्टफोन में ऐप ओपन करें।
  • यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके साइन अप (Sign Up) या रजिस्ट्रेशन करें।
  • आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके वेरिफिकेशन करें।
  • अगर आपका अकाउंट पहले से बना हुआ है, तो मोबाइल नंबर और पिन की मदद से सीधे लॉग इन करें।
  • होमपेज खुलने पर Issued Documents सेक्शन में जाएं और वहां Class X-XII Marksheet के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब सर्च बार में MP Board लिखकर सर्च करें।
  • यहां आपको Madhya Pradesh Board of Secondary Education का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब यहां स्कूल से मिला 6-डिजिट एक्सेस कोड, स्कूल कोड और अपना रोल नंबर सावधानी से दर्ज करें।
  • इसके बाद आपकी 12वीं क्लास की ऑनलाइन मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड को सेव करें और डाउनलोड करके प्रिंटआउट जरूर ले लें।
  • जब तक आपको स्कूल से मूल मार्कशीट नहीं मिल जाती, तब तक आप इसका उपयोग कर सकते हैं।