Schemes For Women and Girls In Budget: वित्त मंत्री ने कहा कि हम उद्योगों की सहायता से कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित कराएंगे, जिससे कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़े और इसे अधिक सुगम बनाया जा सके।
Schemes For Women and Girls In Budget: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पूर्ण बजट पेश किया। इस बार बजट में शिक्षा, रोजगार, कृषि, विकास आदि क्षेत्र में बड़ी घोषणनाएं की गई हैं। वहीं इस बजट में महिला स्वास्थ्य और अन्य चीजों पर भी ध्यान दिया गया है। सरकार ने घोषणा की है कि महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित किए जाएंगे।
वित्त मंत्री ने कहा कि हम उद्योगों की सहायता से कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित कराएंगे, जिससे कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़े और इसे अधिक सुगम बनाया जा सके। वहीं महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है। इस बजट ने महिलाओं और छात्राओं पर विशेष ध्यान दिया है।