शिक्षा

Bihar Board 10th Result 2025: 10वीं की टॉपर साक्षी कुमारी की मार्कशीट देख रह जाएंगे भौचक्के, इन दो विषयों में मिला 99% अंक

Bihar Board Topper: जेपीएन हाई स्कूल, नरहन (समस्तीपुर) की छात्रा साक्षी कुमारी ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर 97.80% स्कोर किया है। उन्होंने...
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2025, 4:11 PM IST
Bihar Board 10th Result 2025
Bihar Board 10th Result 2025

Bihar School Examination Board (BSEB) ने शनिवार, 29 मार्च को 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष तीन छात्रों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है, जिनमें दो छात्राएं शामिल हैं। समस्तीपुर जिले की साक्षी कुमारी ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने भी समान अंक हासिल कर शीर्ष स्थान साझा किया है।

Bihar Board 10th Result 2025: साक्षी कुमारी के अंकों ने बनाया रिकॉर्ड


जेपीएन हाई स्कूल, नरहन (समस्तीपुर) की छात्रा साक्षी कुमारी ने 500 में से 489 अंक प्राप्त कर 97.80% स्कोर किया है। उन्होंने संस्कृत और सोशल साइंस में 99, हिंदी और गणित में 98 तथा विज्ञान में 95 अंक हासिल किए हैं। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरे जिले को गर्व महसूस कराया है। इस बार बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप करने वाले तीनों छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने भी उतने ही अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

Bihar Board 10th Result 2025: 82.5 % छात्र हुए पास

इस बार परीक्षा में कुल 15 लाख 58 हजार 77 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 12 लाख 79 हजार 294 परीक्षार्थी पास हुए हैं। इस बार का पासिंग प्रतिशत 82.5 रहा है। परीक्षा परिणाम जारी करने में भी बोर्ड ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल की तुलना में इस साल उससे पहले ही रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

Bihar Board 10th Result topper: टॉपर्स को इतना मिलेगा पुरस्कार राशि


इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। बिहार बोर्ड में टॉप करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये मिलेंगे। जबकि पिछले साल 1 लाख रुपया दिया गया था। वहीं दूसरी रैंक वाले टॉपर को 1.50 लाख रुपये मिलेंगे, पहले यह राशि 75 हजार थी। तीसरे स्थान के स्टूडेंट को 1 लाख रुपये मिलेंगे। पिछली बार 50 हजार रुपये तीसरे स्थान के टॉपर को दिया गया था। साथ ही चौथे से 10वें नंबर के छात्रों को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। पहले यह प्राइज मनी 10 हजार तक थी।

Updated on:
29 Mar 2025, 4:11 PM IST
Published on: